Tula Varshik Rashifal 2024: तुला राशि वालों को इस वर्ष मिलेगी खुशखबरी, जानें कैसा रहेगा पूरा साल

Tula Varshik Rashifal 2024: तुला राशि वालों के लिए साल 2024 कैसा रहने वाला है, आइए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं…

Tula Varshik Rashifal 2024

Tula Varshik Rashifal 2024

विज्ञापन

Tula Varshik Rashifal 2024: नया साल शुरू होते ही कई राशियों के अच्छे दिन आना शुरू हो गए हैं। तुला राशि उनमें से एक है। तुला राशि वालों को इस साल करियर और मान-सम्मान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इस राशि वालों को इस साल चुनौतियों का सामना तो करना पड़ेगा, लेकिन इसके बावजूद करियर में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आइए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि तुला राशि वालों के लिए ये साल कैसा रहने वाला है…

कार्यक्षेत्र में आ रही हर चुनौती का सामना कर पाएंगे

पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार, साल की शुरुआत में बृहस्पति आपके सातवें भाव में गोचर कर रहे हैं। जबकि सूर्य और मंगल साल की शुरुआत में तीसरे भाव में हैं। वहीं राहु का प्रभाव आपके छठे भाव में रहेगा। इन ग्रहों के कारण इस साल कार्यक्षेत्र में आ रही हर चुनौती का आप सामना कर पाएंगे।

विज्ञापन

नौकरी बदलने पर भी विचार कर सकते हैं

आईटी और टेक्नोलॉजी सेक्टर से जुड़े लोगों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। मार्च और अप्रैल में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इन महीनों में आप पर कार्यक्षेत्र में दबाव बहुत बढ़ सकता है। आप नौकरी बदलने पर भी विचार कर सकते हैं। मई-जून के महीनों में आपको विरोधियों से सावधान रहना होगा। इन महीनों में आपको करियर में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद का समय राहत भरा रहेगा।

कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत रहेगी

अगस्त से दिसंबर तक तुला राशि वाले नौकरीपेशा लोग संतुष्ट रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। साल के आखिरी 5 महीनों में आपकी सैलरी बढ़ सकती है। कोई अहम पद भी आपको प्राप्त हो सकता है। सरकारी नौकरी वालों का मान-सम्मान बढ़ सकता है।

उपाय करने से पूरा साल मंगलमय होगा

आप पूरे साल गणेश जी का बीज मंत्र ॐ गंग गणपतये नमो नमः इस मंत्र का सूर्य को जल देने के बाद 10 माला जप करना शुरू कर दें। पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार, ये उपाय करने से पूरा साल मंगलमय होगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Virgo Jobs 2024: कन्या राशि को मिलेगा नौकरी का अवसर, जानें कैसा रहेगा साल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ