---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Trigrahi Yog: कन्या राशि में त्रिग्रही योग से ये 3 राशियां होंगी मालामाल, सूर्य-बुध-शुक्र कृपा से बनेंगे बिगड़े काम!

Trigrahi Yog: सितंबर 2022 ग्रहों के योग-संयोग का एक विशेष महीना साबित होने वाला है, जीवन पर गहरा प्रभाव डाल सकते है। 16 सितंबर को कन्या संक्रांति से सूर्य, बुध और शुक्र त्रिग्रही योग बना रहे हैं, जो 3 राशियों के लिए बेहद लाभकारी है। चेक करें, इनमें कहीं आप भी तो नहीं हैं?

---विज्ञापन---

Trigrahi Yog: वैदिक ज्योतिष अनुसार, कुंडली के किसी भाव या राशि में विराजमान तीन ग्रहों के युति से बने योग को त्रिग्रही योग कहते हैं। इस त्रिग्रही योग का प्रभाव बेहद शक्तिशाली और लंबे समय तक असर डालने वाला माना गया है। यह योग अधिकांश राशियों के लिए फलदायी होता है, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह नेगेटिव भी हो सकता है।

16 सितंबर, 2024 को ग्रहों के राजा सूर्य के सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में जाने यानी कन्या संक्रांति से इस राशि में तीन ग्रहों का मिलाप हो रहा है। ये तीन ग्रह हैं, सूर्य, बुध और शुक्र। इन तीनों ग्रहों के लिए कन्या राशि एक अनुकूल स्थान है, जहां इनकी युति से बने ‘त्रिग्रही योग’ का असर बहुत लाभदायी है। इस योग का सबसे अधिक सकारात्मक असर जिन तीन राशियों पर पड़ेगा, वे हैं:

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण की तारीख रिवील, भारत में दिखेगा या नहीं? जानें डेट, टाइम और सूतक काल

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के जीवन पर त्रिग्रही योग का लाभकारी असर होने के योग हैं, क्योंकि यह योग इसी राशि बन रहा है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिसका असर आपके हर काम पर पड़ेगा। नौकरीपेशा जातक टूर पर जा सकते हैं। व्यापार से प्राप्त लाभ में अप्रत्याशित उछाल आ सकता है। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा। लाइफ पार्टनर का पूरा हेल्प प्राप्त होगा। सिंगल लोगों के शादी के प्रपोजल आ सकते हैं।

---विज्ञापन---

मकर राशि

कन्या राशि में बना सूर्य, बुध और शुक्र का त्रिग्रही योग मकर राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायी है। यह समय मकर राशि क लोगों के भाग्योदय का हो सकता है। आप जो भी करेंगे उसमें आपके आत्मविश्वास का सकारात्मक असर होगा। आपके बिगड़े भी काम भी बन जाएंगे। स्टूडेंट जातक कम्पिटिटिव एग्जाम में सफल हो सकते हैं। कारोबारियों के व्यवसाय में लाभ बढ़ेगा। घर में धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम होने के योग बन रहे है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग बेहद फायदेमंद होने के योग दर्शा रहा है। आपके जीवन के रहन-सहन के लेवल में बदलाव आएगा। भौतिक सुख के साधनों में बढ़ोतरी होगी। नई गाड़ी खरीद सकते हैं। आप जिस भी फील्ड यानी कार्यक्षेत्र में काम करते है, उसमें लाभ होगा। नौकरी करने वाले लोगों की भी आमदनी बढ़ने के योग हैं, आपके काम की तारीफ़ के जाएगी। लव रिलेशनशिप में बात आगे बढ़ेगी, आपसी विश्वास मजबूत होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: पहली बार हरतालिका तीज करने वाली सुहागिनें जान लें व्रत के 10 नियम, एक भी चूक पड़ सकती है भारी!

ये भी पढ़ें: Mahabharata Story: अर्जुन की चौथी पत्नी थी एक जलपरी, लेने आई थी जान, दे बैठी दिल…पढ़ें एक लाजवाब लव स्टोरी

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 06, 2024 02:25 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola