सौंदर्य, प्रेम, कला और ऐश्वर्य के स्वामी हैं शुक्र; अगर रुकी है कृपा तो ये 3 उपाय बनाएंगे काम

Shukra Dosh ke Upay: शुक्र ग्रह का कुंडली में मजबूत होना जरूरी माना गया है। कुंडली में शुक्र बली हैं या कमजोर, इसकी पहचान जीवन में घटित कुछ लक्षणों से की जा सकती है। आइए जानते हैं, क्या हैं ये लक्षण और क्या उपाय करने से शुक्र बली होते हैं?

shukra-dosh-upay
विज्ञापन

Shukra Dosh ke Upay: वैदिक ज्योतिष में शुक्र बेहद शुभ और कल्याणकारी ग्रह माने गए हैं। वे सौंदर्य, प्रेम संबंध, रिश्ते-नाते, कला, धन-ऐश्वर्य, विलासिता और वैवाहिक सुख के कारक ग्रह हैं। उनका कुंडली में मजबूत होना आवश्यक माना गया है या उन पर कम से कम अशुभ प्रभाव होने चाहिए। कुंडली में शुक्र ग्रह के अशुभ यानी खराब होने से जीवन में विभिन्न नकारात्मक प्रभाव होते हैं।

खराब शुक्र के लक्षण

  • शुक्र व्यक्ति को सुंदर बनाते हैं। उनके अशुभ होने से व्यक्ति के शारीरिक आकर्षण में कमी आती हैं।
  • स्किन की चमक का संबंध शुक्र ग्रह से है। उनके खराब होने से त्वचा की चमक घट जाती है, कई चर्म-रोग हो सकते हैं।
  • शुक्र के खराब होने विवाह में कठिनाई हो सकती है। वैवाहिक जीवन में तनाव या अलगाव हो सकता है।
  • वैवाहिक सुख के कारक ग्रह होने के कारण शुक्र की अशुभता से कामेच्छा में कमी आती है। यौन रोग हो सकते हैं।
  • खराब शुक्र के कारण कलात्मक अभिरुचि में कमी आती है। कला, संगीत या सौंदर्य के प्रति उदासीनता बढ़ सकती है।
  • ऐश्वर्य का संबंध धन से है। इसलिए शुक्र ग्रह की अशुभता से धनि हानि बढ़ सकती है। आर्थिक संकट आ सकता है। व्यावसायिक बाधाएं आ सकती हैं या करियर में प्रगति रुक सकती है।
  • खराब शुक्र की वजह से पारिवारिक संबंधों में तनाव या मतभेद हो सकते हैं। मित्रों से मनमुटाव और अलगाव हो सकता है।

शुक्र को बली बनाने के उपाय

शुक्रवार का व्रत: शुक्रवार का व्रत शुक्र को बली यानी मजबूत बनाने का सर्वश्रेष्ठ उपाय है। इस दिन आप मां लक्ष्मी, मां संतोषी और शुक्र ग्रह की पूजा कर सकते हैं। मान्यता है कि ये दोनों देवियां सौभाग्य, समृद्धि और ऐश्वर्य में वृद्धि करती हैं।

विज्ञापन

सफेद वस्तुओं का दान: शुक्र श्वेत (सफेद) और स्वर्णिम आभा वाले रंग के स्वामी हैं। इन रंग की वस्तुओं का दान करने से शुक्र प्रसन्न होते हैं। शुक्रवार को सफेद वस्त्र, चांदी, खीर, सफेद फूल आदि का दान करें।

रत्न धारण करें: शुक्र ग्रह को बली बनाने के लिए हीरा, ओपल या स्फटिक धारण करें। ज्योतिष शास्त्र की शाखा रत्न विज्ञान (Gemology) ये रत्न शुक्र की सकारात्मक ऊर्जा अवशोषित कर शुभता में वृद्धि करते हैं। इन रत्नों को शुभ मुहूर्त में धारण करना चाहिए।

ये भी करें: इन उपायों के अलावा गरीब कन्याओं को दाम्पत्य जीवन से जुड़ी वस्तुएं दान करने, कला, संगीत और सौंदर्य से जुड़ी गतिविधियों में भाग लेने और सुंदर वस्त्र-आभूषण पहनने और आकर्षक बने रहने के प्रयासों से भी शुक्र की अशुभता जल्द ही शुभ प्रभाव देने वाली बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ