हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Surya Gochar 2024: शनि के नक्षत्र में सूर्य गोचर से 3 राशियों पर मंडराया संकट; बिजनेस, नौकरी और रिश्ते पर होगा ये असर!

Surya Gochar 2024: मंगलवार 19 नवंबर, 2024 से ग्रहों के राजा सूर्य, विशाखा से निकलकर शनि के नक्षत्र अनुराधा में गोचर करेंगे। अनुराधा नक्षत्र में सूर्य गोचर से 3 राशियों के जातकों के जीवन पर नकारात्मक असर होने की आशंका है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Surya Gochar 2024: ग्रहों के राजा सूर्य किसी एक राशि में एक महीने और किसी नक्षत्र में लगभग 15 दिनों तक विराजमान रहकर देश-दुनिया, मौसम, प्रकृति सही राशियों और मानव जीवन को व्यापक रूप से प्रभावित करते हैं। मनोबल, आत्मिक शक्ति, ऊर्जा और नेतृत्व शक्ति के दाता सूर्य जब अपनी राशि (स्वराशि), स्व-नक्षत्र, मित्र ग्रह की राशि या नक्षत्र में गोचर करते हैं, तो बली यानी मजबूत होकर शुभ फल देते हैं। वहीं शत्रु की राशि या नक्षत्र में विराजमान होने वे पीड़ित और कमजोर होते हैं। परिणामस्वरूप, उनके शुभ फल देने की शक्ति कम हो जाती हैं और वे अशुभ असर भी डालते हैं, जिससे जिंदगी की मुश्किलें बढ़ जाती हैं।

शनि के नक्षत्र में सूर्य गोचर का असर

मंगलवार 19 नवंबर, 2024 को सूर्यदेव शाम में 3 बजकर 3 मिनट पर विशाखा से निकलकर अनुराधा नक्षत्र में प्रविष्ट होंगे। अनुराधा नक्षत्र के स्वामी ग्रह सूर्यदेव के पुत्र शनिदेव हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य और शनि ग्रह एक दूसरे के परम शत्रु बताए गए हैं। ज्योतिष शास्त्र में, इन दोनों के ग्रहों का किसी भी प्रकार का कनेक्शन अच्छा नहीं माना गया है। इनके योग, संयोग, युति, प्रतियुति और दृष्टि से दोनों की ऊर्जा में भयानक टकराव होता है, जिसका नेगेटिव सभी राशियों पर पड़ता है। शनि के स्वामित्व वाली अनुराधा नक्षत्र में सूर्य गोचर से 3 राशियों पर बेहद नकारात्मक असर होने की आशंका है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के बिजनेस, नौकरी, रिश्ते, स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन के अन्य क्षेत्रों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

अनुराधा नक्षत्र में सूर्य गोचर का असर

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक आमतौर पर धैर्यवान होते हैं, लेकिन अनुराधा नक्षत्र में सूर्य गोचर के दौरान वे चिड़चिड़े और अशांत रह सकते हैं। नींद न आना और तनाव जैसी समस्याएं हो सकती हैं। नौकरी में सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकते हैं और कार्यस्थल पर तनाव बढ़ सकता है। नौकरी छूटने की संभावना भी रहती है। आय के नए स्रोत खोजना मुश्किल हो सकता है। व्यापार में नुकसान होने की संभावना है। ग्राहकों से विवाद हो सकते हैं। कारोबारी महत्वपूर्ण मीटिंग्स में असफलता मिल सकती है।

विज्ञापन

किसी निवेश में नुकसान हो सकता है या कोई कीमती सामान खो सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने से जीवन की मुश्किलें काफी बढ़ सकती है।  कानूनी मामलों में परेशानी हो सकती है। स्टूडेंट्स को परीक्षाओं में असफलता मिल सकती है। परिवार में मतभेद हो सकते हैं। परिवार में कलह हो सकती है। गले और दांत से संबंधित स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक बहुत साफ-सुथरे और व्यवस्थित होते हैं, लेकिन अनुराधा नक्षत्र में सूर्य गोचर के दौरान वे अत्यधिक चिंतित रह सकते हैं और छोटी-छोटी बातों पर परेशान हो सकते हैं। कार्यभार बढ़ सकता है और बॉस से झगड़े हो सकते हैं। नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं। आय के नए स्रोत खोजना मुश्किल हो सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। व्यापार में नुकसान होने की संभावना है। ग्राहकों से विवाद हो सकते हैं। कारोबारी यात्राओं में बाधाएं आ सकती हैं।

विज्ञापन

अचानक धन हानि से आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जीवन और परिवार में तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें, तनाव और चिंता की समस्या बढ़ सकती है। किसी धोखाधड़ी या चोरी के कारण धन हानि हो सकती है। कार्यस्थल पर बाधाएं आ सकती हैं और प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे। स्टूडेंट्स की एकाग्रता में कमी आएगी। धन की दिक्कत की वजह से जीवनसाथी या प्रेमी के साथ मतभेद हो सकते हैं।

कुंभ राशि

अनुराधा नक्षत्र में सूर्य गोचर के दौरान कुंभ राशि के जातक अधिक चिड़चिड़े और क्रोधित रह सकते हैं। कार्यस्थल पर तनाव बढ़ सकता है और सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। आय के नए स्रोत खोजना मुश्किल हो सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। व्यापार में नुकसान होने की संभावना है। ग्राहकों से विवाद हो सकते हैं। कारोबारी यात्राओं से कंपनी के खर्चे पर असर होगा। व्यापार में नुकसान होने की संभावना है।

विज्ञापन

इस महीने आपको अचानक धन हानि हो सकती है। निवेश में नुकसान हो सकता है। किसी अप्रत्याशित खर्च से धन संकट बढ़ सकता है। जो काम पिछले कुछ समय से रुके हुए थे, वे और अधिक बिगड़ सकते हैं। स्टूडेंट्स जातकों को परीक्षाओं में अच्छे अंक आने की संभावना कम है। आकस्मिक धन हानि से जीवन और परिवार पर बुरा असर होगा। परिवार में मतभेद हो सकते हैं। लव लाइफ में तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य खराब रह सकता है, पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मे व्यक्ति जान लेते हैं लोगों के मन की बात, पैसा कमाने में भी रहते हैं आगे!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola