---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

सूर्य-शनि इन 3 राशियों को कर देंगे बेचैन, 30 साल बाद बन रहा है डेंजरस ‘समसप्तक योग’

Surya Shani Samsaptak Yog: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, अगस्त महीने में सूर्य और शनि 30 साल बाद समसप्तक योग बना रहे हैं। इस अशुभ योग के असर से 3 राशियों को धन हानि, शारीरिक कष्ट और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Surya Shani Samsaptak Yog: वैदिक ज्योतिष में सूर्य और शनि के हर योग और संयोग को अशुभ माना जाता है, क्योंकि वे दोनों आपस में परम शत्रु है। हालांकि इन दो ग्रहों में पिता और पुत्र का संबंध है, लेकिन इन दोनों की आपस में जबरदस्त दुश्मनी है। 16 अगस्त को सूर्य स्वराशि (अपनी राशि) सिंह में प्रवेश करने वाले हैं। इसके साथ ही वे (सूर्य) और शनि एक-दूसरे के सामने के भावों में होंगे यानी एक-दूसरे से 180 डिग्री पर होंगे। ज्योतिष शास्त्र में इसे ‘समसप्तक योग’ कहते हैं। इस योग के कारण सूर्य और शनि की शक्तियों के टकराव से ऊर्जा का क्षय (नाश) होता है, जिसका राशियों पर बुरा असर होता है। आइए जानते हैं, किन 3 राशियों पर इसका सबसे अधिक नेगेटिव प्रभाव पड़ने की संभावना है?

सूर्य-शनि समसप्तक योग का राशियों पर असर

मेष राशि

मेष राशि के जातकों की जीवन पर 30 सालों बाद बने सूर्य-शनि समसप्तक योग का नेगेटिव प्रभाव होने के योग हैं। स्टूडेंट्स जातकों को करियर में गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। धन की समस्या से लाइफस्टाइल पर असर पड़ेगा। रहन-सहन के स्तर में गिरावट आ सकती है। व्यापार में अभी कोई भी नया निवेश न करें, आपका धन डूब सकता है। व्यावसायिक कर्ज बढ़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को भागदौड़ अधिक करना पड़ेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आपके जीवन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पारिवारिक जीवन में परेशानियां बढ़ने की आशंका हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें11वें दिन ही खत्म हो गई होती महाभारत, दुर्योधन की एक गलती से पलट गया पूरा खेल, भीष्म भी हुए बेबस

सिंह राशि

सूर्य-शनि समसप्तक योग के अशुभ असर से सिंह राशि के जातक सबसे अधिक प्रभावित हो सकते हैं। आपको धन से जुड़ी अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों पर कोई कंट्रोल नहीं रह सकता है। व्यापार में भीषण हानि होने के योग हैं। मानसिक तनाव और चिंता बढ़ने से निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी। स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर विरोधियों के षडयंत्र से हानि हो सकती है। आपकी पर्सनालिटी और प्रेस्टीज पर दाग लग सकता है। सामाजिक संबंध भी बिगड़ सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Mahabharata Story: गजब है महाभारत की इन 4 महिलाओं के प्रतिशोध की कहानी, एक ने पुनर्जन्म लेकर लिया बदला!

मकर राशि

30 सालों बाद बने सूर्य-शनि समसप्तक योग के अशुभ असर से मकर राशि के जातक भी बेहद प्रभावित हो सकते हैं। कार्यस्थल पर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। अधिकारी भी आपसे नाराज हो सकते हैं। प्रेम संबंध में समस्याएं बढ़ेंगी। साथी पर से ‘ट्रस्ट’ घटेगा, जिससे अलगाव हो सकता है। स्टूडेंट्स जातकों को करियर में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। कड़ी मेहनत करने से मन कतराएगा। नुकसान बढ़ने से कारोबारियों का धैर्य डगमगा सकता है। आपकी नई योजनाएं फ्लॉप हो सकती हैं। बिजनेस पार्टनर से झगड़ा या मनमुटाव होने की आशंका है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: अर्जुन के बेटे इरावन के लिए श्रीकृष्ण ने क्यों लिया मोहिनी रूप, निभाया पत्नी का फर्ज…जानें पूरी कहानी

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 4 तारीखों को जन्मे व्यक्ति होते हैं विश्वास के पक्के, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Aug 05, 2024 10:24 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola