हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Navpancham Yoga: चमकी इन 3 राशियों की किस्मत, बसंत पंचमी से पहले सूर्य-गुरु ने बनाया शुभ योग!

Navpancham Yoga: 31 जनवरी, 2025 से सूर्य और गुरु बृहस्पति ने शुभ नवपंचम का निर्माण किया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, बसंत पंचमी से 2 दिन पहले बने इस योग का सभी राशियों पर शुभ प्रभाव होगा, लेकिन 3 राशियों के लिए यह बेहद सकारात्मक सिद्ध होगा, जिसे उनकी किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं।

विज्ञापन

Navpancham Yoga: शुक्रवार 31 जनवरी, 2025 की सुबह में सूर्य और बृहस्पति ने शुभ नवपंचम योग का निर्माण किया है। यह विशेष फलदायी योग तब बनता है, जब सूर्य नवें भाव में गुरु बृहस्पति पांचवें भाव में होते हैं। वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, सूर्य और गुरु एक-दूसरे से 120 डिग्री पर अवस्थित होते हैं, तब इस शुभ योग का निर्माण होता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, बसंत पंचमी से 2 दिन पहले बने इस योग का सभी राशियों पर सकारात्मक असर होगा।

सूर्य-गुरु के नवपंचम योग का ज्योतिष महत्व

सूर्य और गुरु का नवपंचम योग ज्ञान, धन, सफलता और आध्यात्मिक उन्नति के लिए बेहद शुभ माना जाता है। बसंत पंचमी से पहले इस योग का बनना और भी महत्वपूर्ण और फलदायी माना जा रहा है। इस योग के शुभ असर से शिक्षा, करियर, आर्थिक समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति होने के प्रबल योग बनेंगे। इस समय किए गए प्रयासों का दीर्घकालिक सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन और मान-सम्मान प्राप्त करने का योग बन सकता है। व्यापार में नए अवसर और आर्थिक उन्नति के संकेत हैं।

ये भी पढ़ें: Vastu Shastra: सावधान! कहीं आपने भी तो नहीं रखा है इस दिशा में फिश एक्वेरियम, कंगाल होते नहीं लगेगी देर!

विज्ञापन

सूर्य-गुरु के नवपंचम योग का राशियों असर

बसंत पंचमी से पहले बना सूर्य-गुरु का यह नवपंचम योग 3 राशियों के जातकों राशि के लिए सफलता, समृद्धि और आत्मविश्वास लेकर आ रहा है। इन राशियों के जातकों में नेतृत्व क्षमता, ज्ञान, धन लाभ और पारिवारिक सौहार्द्र में वृद्धि होगी। ये 3 राशियां हैं- कर्क, सिंह और धनु।

कर्क राशि

यह योग कर्क राशि के जातकों के लिए सफलता, समृद्धि और आत्मविश्वास लेकर आएगा। कार्यस्थल पर आपकी प्रभावशाली उपस्थिति रहेगी। प्रमोशन के प्रबल योग बन रहे हैं। व्यापारियों को मुनाफा मिलेगा और व्यापारिक यात्रा से लाभ होगा। निवेश से बड़ा लाभ होने की संभावना है। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। आर्थिक स्थिरता प्राप्त होगी, जिससे पुराने कर्ज समाप्त होंगे और धन बचत के पर्याप्त अवसर मिलेंगे। स्टूडेंट्स जातकों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। पढ़ाई में सफलता मिलेगी और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। घर में सुख-शांति और सामंजस्य बना रहेगा। पारिवारिक सौहार्द में वृद्धि होगी।

विज्ञापन

सिंह राशि

सूर्य-गुरु के नवपंचम योग से सिंह राशि के जातकों की कार्यक्षेत्र में नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी, जिससे उच्च अधिकारी प्रसन्न होंगे। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में प्रमोशन का मार्ग खोलेंगी। व्यापारियों के लिए यह समय नई रणनीतियों को लागू करने के लिए उत्तम है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी या स्टॉक मार्केट में निवेश करने से भविष्य में अच्छा लाभ हो सकता है। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में संतुलन और सामंजस्य बना रहेगा। दांपत्य जीवन में रोमांस और विश्वास बढ़ेगा। संतान से सुखद समाचार मिलने की संभावना है।

धनु राशि

यह योग धनु राशि के जातकों में जोश और ऊर्जा को बढ़ाएगा, जिससे कार्यक्षमता बढ़ेगी। नौकरी में उन्नति और मान-सम्मान मिलेगा। विदेश में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। व्यापारियों को अंतरराष्ट्रीय व्यापार में लाभ होगा। वित्तीय स्थिति में सुधार और नए आय के स्रोत खुल सकते हैं। घर या वाहन खरीदने के लिए यह समय उत्तम है। बिजनेस में किया गया निवेश भविष्य में अच्छा रिटर्न देगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और माता-पिता का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में नयापन और मजबूती आएगी। विवाह योग्य लोगों को योग्य जीवनसाथी मिलने के संकेत हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola