Surya Gochar Rashifal: वैदिक ज्योतिष में पूर्वा फाल्गुनी 27 नक्षत्रों में 11वां नक्षत्र है, जिसके स्वामी शुक्र हैं. इस नक्षत्र का कनेक्शन कला, संगीत, सुंदरता और सजने-संवरने से है. इस नक्षत्र में जन्मे लोग अक्सर इन चीजों की तरफ जल्दी आकर्षित होते हैं. वहीं, पूर्वा फाल्गुनी सिंह राशि में आता है आर इसका विस्तार इस राशि में 13 डिग्री 20 मिनट से 26 डिग्री 40 मिनट तक माना जाता है. सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं. अब सूर्य ग्रह, शुक्र के इसी सुख-मौज वाले नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को सूर्य मघा नक्षत्र छोड़कर पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे. इसका असर लोगों की लाइफस्टाइल और लग्जरी पर पर देखने को मिल सकता है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, शुक्र के सुख, भोग, विलासिता वाले नक्षत्र में सूर्य गोचर के लोगों के 'रॉयल एटीच्यूड' यानी शाही अंदाज की बानगी बढ़ेगी. साथ ही, सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन से क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है. आर्ट्स, पेंटिंग, संगीत, एक्टिंग, फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़े लोगों को नए मौके मिल सकते हैं. जॉब में पहचान बढ़ सकती है. यूं तो इस सूर्य के इस नक्षत्र गोचर का असर सभी राशियों पर होगा, लेकिन मेष-मिथुन समेत 5 राशियों के जातकों के लिए यह गोचर बेहद फलदायी साबित हो सकता है?
सूर्य नक्षत्र गोचर मेष राशिफल
सूर्य का पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में जाना मेष वालों के लिए काफी कुछ नया ला सकता है. करियर में आपको अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा. वर्क प्लेस पर कोई नया टास्क मिल सकता है. सीनियर आपके काम को नोटिस करेंगे. बिजनेस में मार्केटिंग या प्रमोशन से फायदा मिल सकता है. पुराने क्लाइंट से दोबारा काम शुरू हो सकता है. इनकम बढ़ाने का कोई नया आइडिया क्लिक कर सकता है. स्टूडेंट्स भी अपनी कम्युनिकेशन स्किल से अच्छा इंप्रेशन छोड़ सकते हैं. लव रिलेशन में कॉन्फिडेंस बढ़ेगा. पार्टनर के साथ कोई खास प्लान बन सकता है. सिंगल लोगों की किसी नए इंसान से अच्छी बातचीत शुरू हो सकती है. फैमिली में आपकी बात सुनी जाएगी. शॉपिंग या लग्जरी चीजों पर खर्च बढ़ सकता है. इसलिए बजट थोड़ा संभालकर चलें. किसी जरूरतमंद साथी की मदद करने से मन को सच्ची खुशी मिलेगी.
---विज्ञापन---
सूर्य नक्षत्र गोचर मिथुन राशिफल
मिथुन वालों के लिए यह गोचर कनेक्शन और कमाई के मामले में काम का रहेगा. आपकी बात रखने का तरीका लोगों को पसंद आएगा. जॉब में कोई मीटिंग आपके फेवर में जा सकती है. सीनियर्स के सामने अपनी स्किल दिखाने का मौका मिलेगा. बिजनेस में सोशल मीडिया से नया क्लाइंट मिल सकता है. फ्रीलांसर्स को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है. इनकम का दूसरा रास्ता बनाने की कोशिश आगे बढ़ेगी. कोई पुराना कॉन्टैक्ट अचानक काम आ सकता है. स्टूडेंट्स को किसी मेंटर की सलाह फायदा देगी. लव रिलेशन में पुरानी गलतफहमी दूर हो सकती है. पार्टनर के साथ आउटिंग का प्लान बन सकता है. दोस्तों के बीच आपकी वैल्यू बढ़ेगी. घर में किसी करीबी की मदद करनी पड़ सकती है. घूमने और शौक पर खर्च होगा. मुहल्ले के किसी सामाजिक काम में थोड़ा टाइम देने से दिल खुश रहेगा.
---विज्ञापन---
सूर्य नक्षत्र गोचर तुला राशिफल
तुला वालों के लिए यह गोचर करियर और पब्लिक इमेज के लिए बढ़िया रह सकता है. आपकी क्रिएटिव सोच काम आएगी. वर्क प्लेस पर कोई बड़ा टास्क मिल सकता है. सीनियर्स आपके काम से खुश हो सकते हैं. प्रमोशन या नए रोल की बात आगे बढ़ सकती है. बिजनेस वालों को किसी खास व्यक्ति से कनेक्शन मिल सकता है. क्लाइंट के सामने आपकी प्रेजेंटेशन असरदार रहेगी. कमाई में सुधार के संकेत हैं. कोई अटका पेमेंट भी मिल सकता है. स्टूडेंट्स को इंटरव्यू या कॉम्पिटिशन में अच्छा मौका मिलेगा. लव रिलेशन में पार्टनर आपका सपोर्ट करेगा. लाइफ पार्टनर के साथ फ्यूचर प्लानिंग हो सकती है. सोशल सर्कल में आपकी पर्सनैलिटी का असर बढ़ेगा. किसी जरूरतमंद स्टूडेंट की पढ़ाई में मदद करके आपको सुकून मिलेगा. बस तारीफ मिलते ही ओवरकॉन्फिडेंट होने से बचें.
यह भी पढ़ें: Hindu Belief: घर की चौखट पर बैठने से क्यों मना करते हैं बड़े-बुजुर्ग? जानें सदियों पुरानी वजह और पौराणिक मान्यता
---विज्ञापन---
सूर्य नक्षत्र गोचर धनु राशिफल
धनु वालों के लिए यह गोचर नए एक्सपीरियंस लेकर आ सकता है. करियर में किसी नए फील्ड को ट्राय करने का मौका मिलेगा. जॉब में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. दूसरे शहर या दूर की कंपनी से ऑफर आ सकता है. बिजनेस में नए मार्केट से जुड़ने का मौका मिलेगा. ऑनलाइन काम करने वालों को फायदा हो सकता है. कमाई बढ़ाने की नई स्ट्रैटेजी काम कर सकती है. स्टूडेंट्स को हायर स्टडी या किसी नए कोर्स की अच्छी जानकारी मिलेगी. लव रिलेशन में पार्टनर के साथ ट्रैवल का प्लान बन सकता है. दूर रहने वाले पार्टनर से मुलाकात भी हो सकती है. फैमिली में किसी बड़े की सलाह काम आएगी. लाइफस्टाइल में पॉजिटिव बदलाव दिखेंगे. घूमने-फिरने पर खर्च बढ़ सकता है. गांव-समाज के धार्मिक और सामाजिक काम से जुड़कर मन को अच्छा लगेगा. बस कोई बड़ा फैसला लेने से पहले पूरी जानकारी जरूर लें.
सूर्य नक्षत्र गोचर कुंभ राशिफल
कुंभ वालों के लिए सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन अचानक अच्छे मौके ला सकता है. करियर में ऐसा प्रोजेक्ट मिल सकता है, जो आपकी पहचान बना दे. जॉब में नई टीम के साथ काम करने का मौका मिलेगा. डिजिटल या वर्क फ्रॉम होम काम करने वालों को फायदा हो सकता है. बिजनेस में टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल कमाई बढ़ा सकता है. किसी पुराने प्रोजेक्ट से फायदा मिलने की उम्मीद है. इनकम बढ़ाने का कोई नया तरीका सामने आ सकता है. स्टूडेंट्स को टेक्निकल या क्रिएटिव स्किल सीखने का फायदा मिलेगा. लव रिलेशन में पार्टनर के साथ भरोसा और बॉन्डिंग बढ़ेगी. शादीशुदा लोगों को लाइफ पार्टनर का पूरा सपोर्ट मिलेगा. दोस्तों का कोई कनेक्शन आगे चलकर काम आ सकता है. फैमिली में कोई अच्छी खबर माहौल खुश कर सकती है. लग्जरी चीज खरीदने का मन होगा. लेकिन खर्च करने से पहले जरूरत जरूर देखें. किसी पशु की देखभाल या उसे खाना खिलाने से आपको दिल से खुशी और संतुष्टि मिलेगी.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Numerology: कर्ज से मुक्ति दिलाएगा न्यूमरोलॉजी , जानिए पैसों का तनाव कम करने के अंक ज्योतिष उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
---विज्ञापन---