Numerology: कर्ज से मुक्ति दिलाएगा न्यूमरोलॉजी , जानिए पैसों का तनाव कम करने के अंक ज्योतिष उपाय

Numerology: यदि आप बढ़ते कर्ज और पैसों की किल्लत से परेशान हैं, तो अंक ज्योतिष के कुछ उपाय मददगार हो सकते हैं. जी हां, सही अंक और तारीखों का चुनाव आर्थिक तनाव कम करने में मदद कर सकता है. आइए जानते हैं, कर्ज से राहत के असरदार अंक ज्योतिष उपाय कौन-से हैं?

Numerology

Numerology: यदि आप भी बढ़ते कर्ज, बेवजह के खर्च और पैसों की किल्लत से परेशान हैं, तो हो सकता है कि इसका कारण आपकी जन्मतिथि और अंकों की ऊर्जा में छिपा हो. अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ अंक और तारीखें वित्तीय तनाव को बढ़ाती हैं, जबकि कुछ उसे कम करने में मदद करती हैं. अगर आप सही अंकों का चुनाव और कुछ सरल उपाय अपना लें, तो कर्ज का बोझ धीरे-धीरे कम हो सकता है और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. आइए, जानते हैं कुछ ऐसे ही असरदार अंक ज्योतिषीय उपाय, पैसों का तनाव कम करने में मदद करते हैं.

विज्ञापन

कर्ज के काम में तारीख का रखें ध्यान

अंक ज्योतिष में 8, 17 और 26 तारीख को शनि से जोड़ा जाता है. मान्यता है कि इन तारीखों पर नया कर्ज लेने या जरूरी वित्तीय कागजात साइन करने से बचना चाहिए. इसके लिए सोमवार, बुधवार या शुक्रवार बेहतर माने जाते हैं. कर्ज की पहली किस्त मंगलवार को चुकाने की भी मान्यता है.

विज्ञापन

528 और 808 अंक का करें इस्तेमाल

अंक ज्योतिष में 528 और 808 को धन और आर्थिक सुधार से जुड़े अंक माना जाता है. इन्हें सफेद कागज पर लाल पेन से लिखकर तिजोरी या धन रखने की जगह पर रख सकते हैं. मूलांक 5 वाले ‘श्रीं नमः’ मंत्र का जाप भी कर सकते हैं.

विज्ञापन

सिग्नेचर में करें छोटा बदलाव

वित्तीय कागजात पर काली स्याही की जगह नीले या लाल पेन से सिग्नेचर करने की सलाह दी जाती है. सिग्नेचर नीचे से ऊपर की ओर बढ़ता हुआ रखना शुभ माना जाता है. इसे ग्रोथ से जोड़ा जाता है.

दान से जुड़े ये उपाय भी करें

बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाना शुभ माना जाता है. गुरुवार को पीले अनाज या केले का दान करने की भी परंपरा है. मान्यता है कि इससे आर्थिक स्थिति में सुधार की राह बन सकती है.

विज्ञापन

उत्तर दिशा रखें साफ

वास्तु में उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना जाता है. इसलिए घर या ऑफिस की उत्तर दिशा साफ रखें. यहां कबाड़ जमा न होने दें. नंबर में 9 बार-बार आता है और आर्थिक परेशानी बनी है, तो किसी जानकार अंकशास्त्री से सलाह लें.

विज्ञापन

उपाय के साथ प्लानिंग भी जरूरी

अंक ज्योतिष के ये उपाय पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित हैं. इन्हें कर्ज खत्म करने का वैज्ञानिक तरीका नहीं माना जा सकता. बजट बनाना, गैरजरूरी खर्च रोकना, समय पर किस्त चुकाना और सही वित्तीय प्लानिंग सबसे जरूरी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ