---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Surya Gochar: सूर्य का कर्क राशि में गोचर, बन गया त्रिग्रही योग; इन 5 राशियों की मौज!

Surya Gochar 2024: ग्रहों के राजा सूर्य ने मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है और इसके साथ ही त्रिग्रही योग का निर्माण हुआ है। आइए जानते हैं किन 5 राशियों को लाभ होगा?

---विज्ञापन---

Surya Gochar 2024: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों और राशियों का खास संबंध होता है। अगर ग्रहों द्वारा किसी तरह का बदलाव किया जाता है तो व्यक्ति के जीवन पर भी इसका असर पड़ सकता है। आज यानी 16 जुलाई को ग्रहों के राजा सूर्य राशि परिवर्तन कर लिया है जिससे 12 राशियों में से कुछ राशियों पर अच्छा तो कुछ पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। मिथुन राशि में विराजमान सूर्य ग्रह कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है। आज यानी 16 जुलाई को सुबह 11 बजकर 29 मिनट पर सूर्य ने मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश किया है।

नौकरी, व्यापार, पारिवारिक, आर्थिक स्थिति और लव लाइफ के मामले में 12 राशियों में से किसका भाग्य उत्तम रहेगा? किन-किन राशियों को सूर्य गोचर होने पर लाभ होगा? किन राशियों के लिए त्रिग्रही योग कब तक लाभकारी रहेगा? आइए जानते हैं सूर्य गोचर से किन राशियों की मौज होगी?

---विज्ञापन---

सूर्य गोचर से बना त्रिग्रही योग

ज्योतिष के अनुसार सूर्य द्वारा कर्क राशि में प्रवेश करने से त्रिग्रही योग बना है। इस राशि में पहले से शुक्र और बुध ग्रहों की युति बनी हुई है। कर्क राशि में सूर्य गोचर से शुक्र, बुध और सूर्य की युति ने त्रिग्रही योग बनाया है। ये योग 19 जुलाई 2024 तक बन रहा है। इसके बाद 19 जुलाई को देर रात शुक्र ग्रह अपना राशि परिवर्तन कर लेंगे।

मिथुन राशि

Mithun Rashi

---विज्ञापन---

मिथुन राशि के लोगों पर सूर्य राशि परिवर्तन से शुभ प्रभाव पड़ा है। आपके सभी रुके कार्य पूरे होने वाले हैं। रिश्तों में मधुरता और आपसी संबंध में सुधार होने वाला है। सूर्य गोचर से बन रहे त्रिग्रही योग से आपको आर्थिक लाभ होने वाला है। धन में वृद्धि होने के नए अवसर मिलेंगे।

कर्क राशि

Kark Rashi

---विज्ञापन---

कर्क राशि के लोगों के लिए सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ है। आने वाला दिन आपके लिए बड़ी खुशी के साथ होने वाला है। रुके काम पूरे और कामकाज में तरक्की हो सकती है। परिजनों का भरपूर साथ मिलेगा। प्यार के मामले में आपको सफलता मिलेगी।

सिंह राशि

Leo Rashi

---विज्ञापन---

सूर्य ग्रह की स्वामी राशि सिंह को भी कई तरह से लाभ होगा। त्रिग्रही योग से सिंह राशि के जातकों का प्रमोशन हो सकता है। आप कहीं बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आगामी दिन फलदायी रहेंगे। रिश्तेदार घर में आ सकते हैं। शिव जी की पूजा करना आपके लिए उत्तम साबित होगा।

वृश्चिक राशि

Vrishchik Rashi

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि के लोगों को त्रिग्रही योग से जल्द खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। धन में वृद्धि, परिवार के सदस्यों के बीच मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। आपके रुके काम पूरे होंगे और उन कामों में आपको सफलता हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। व्यापार में तरक्की के लिए नए अवसर मिलेंगे। रिश्तों में सुधार हो सकेगा।

मीन राशि

Meen Rashi

---विज्ञापन---

मीन राशि के लोगों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन लाभकारी रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। चारों तरफ से धन की बरसात होने के योग बन रहे हैं। व्यापार और नौकरी क्षेत्र में आपको लाभ होगा। प्रेम के मामले में भी आपको सफलता हासिल होगी, बस अपने शब्दों का ध्यान रखें। किसी भी तरह के विवाद से दूर ही रहें। आगामी दिनों में आपको कुछ अच्छा सुनने को मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- आज से 30 जुलाई तक ये राशि रहे सावधान! 

First published on: Jul 16, 2024 11:38 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola