Surya Gochar: सूर्य ने किया आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश, बदलेगा मौसम का मिजाज; इन 3 राशियों को होगा धन लाभ

Surya Gochar: द्रिक पंचांग के अनुसार, 22 जून, 2025 को सूर्य मृगशिरा से आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। यह घटना गर्मी से राहत और मॉनसून के आगमन का संकेत देती है। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, इस राशि में सूर्य गोचर से 3 राशियों के जातकों को लाभ होने के योग हैं। आइए जानते है, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

ardra-nakshatra-surya-gochar-2025-rashifal
विज्ञापन

Surya Gochar: द्रिक पंचांग के अनुसार, रविवार 22 जून, 2025 को सुबह होते ही 06:28 AM बजे ग्रहों के स्वामी सूर्य मृगशिरा से निकलकर आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्य का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है, जो भारतीय उपमहाद्वीप में मौसम के मिजाज में उल्लेखनीय बदलाव लाती है। इसे गर्मी से राहत और मॉनसून के आगमन का प्राथमिक संकेत माना जाता है। यह वही समय होता है जब मानसूनी हवाएं सक्रिय होने लगती हैं और धीरे-धीरे बारिश का सिलसिला शुरू हो जाता है। इस नक्षत्र में सूर्य गोचर सावन के महीने के आने का संकेत देता है।

जहां तक आर्द्रा नक्षत्र में सूर्य के विराजमान होने के ज्योतिषीय महत्व की बात है, तो ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य बताते हैं कि इस नक्षत्र में सूर्य गोचर यह संकेत देता है कि इस अवधि में कुछ पुरानी चीजों का अंत हो सकता है और नई शुरुआत के अवसर मिल सकते हैं। यह नक्षत्र मिथुन राशि में आता है, जिसके स्वामी बुध हैं। वहीं इस नक्षत्र का स्वामित्व राहु के पास है। इसलिए इस नक्षत्र में सूर्य गोचर से जातकों पर राहु और बुध दोनों का प्रभाव देखा जाता है। प्रायः यह गोचर बौद्धिक गतिविधियों, विचारों की तीव्रता और संचार कौशल को प्रभावित करता है।

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, आर्द्रा नक्षत्र में सूर्य गोचर का असर यूं तो सभी राशियों पर होगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों को धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। इससे उनकी आर्थिक स्थति बेहतर होगी। आइए जानते है, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सूर्य गोचर अत्यंत शुभ संकेत लेकर आया है, क्योंकि आर्द्रा नक्षत्र स्वयं इसी राशि में स्थित है। इस समय आपको बौद्धिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी, चाहे वह नौकरी में प्रमोशन हो या व्यापार में नई योजना की शुरुआत। निवेश से जुड़े मामलों में भी यह समय अनुकूल है, विशेषकर यदि आप डिजिटल या तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हैं। आपकी संवाद क्षमता और तर्कशक्ति आपको आर्थिक लाभ दिला सकती है। विदेश से लाभ की भी संभावना बन रही है।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए सूर्य का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करियर में उन्नति और वित्तीय स्थिति में सुधार के संकेत दे रहा है। यदि आप नौकरी में हैं तो सीनियर से प्रशंसा मिलेगी और वेतन वृद्धि या प्रमोशन के योग बन सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय नए कान्ट्रैक्ट और पार्टनरशिप के लिए अनुकूल है। साथ ही, पुराने अटके हुए पैसे की वापसी या अप्रत्याशित धन लाभ की भी संभावना है। वाणी में प्रभाव और तर्कशक्ति आपकी सबसे बड़ी पूंजी रहेगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर रचनात्मक और तकनीकी क्षेत्रों में अवसर लेकर आया है। आपकी मेहनत अब रंग लाएगी और आपके विचारों को मान्यता मिलेगी। जो लोग स्टार्टअप या फ्रीलांस काम कर रहे हैं, उनके लिए धन आगमन के नए स्रोत खुल सकते हैं। निवेश के लिहाज से भी यह समय अनुकूल रहेगा, विशेषकर यदि वह आईटी, संचार या शिक्षा क्षेत्र से जुड़ा हो। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और आय के नए साधन जुड़ने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ