Shukra Sidhi Chal: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को शुभ ग्रह माना गया है। इसे धन-दौलत, ऐश्वर्य, सुख, रोमांस,कला, प्रतिभा और भौतिक संसाधनों का कारक माना जाता है। इसके साथ ही शुक्र देव वृषभ और तुला राशि के स्वामी ग्रह हैं। जबकि शुक्र देव मीन राशि में उच्च के होते हैं और कन्या में नीच के माने जाते हैं। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, शुक्र देव इस वक्त वक्री अवस्था में विचरण कर रहे हैं और 4 सितंबर यानी आज से मार्गी चाल में प्रवेश करेंगे। किसी भी ग्रह का सीधी चाल में लौटना शुभ माना जाता है। ऐसे में शुक्र के मार्गी होने से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। आइए जानते हैं कि शुक्र का मार्गी होना किन राशियों के लिए शुभ है।
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शुक्र का मार्गी होना मेष राशि के लिए अत्यंत शुभ है। इस दौरान बिजनेस को लेकर आर्थिक यात्रा का योग बनेगा। इसके साथ ही नौकरी में सकारात्मक बदलाव और धन-लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। लव लाइफ को लेकर शुभ समाचार मिल सकता है। रोजागार दिनों दिन तरक्की होती रहेगी। प्रॉपर्टी के कार्यों से आर्थिक लाभ होगा।
यह भी पढ़ें: Shani Margi 2023: शनि देव जल्द बदलने जा रहे हैं इन 3 राशि वालों की किस्मत, 4 नवंबर तक रहेंगे खुशहाल
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र का मार्गी होना किसी वरदान से कम नहीं है। इस दौरान मिथुन राशि वालों को पैतृक संपत्ति से जबरदस्त लाभ होगा। इसके साथ ही इस अवधि में विदेश से पैसा कमा सकते हैं। नई और अच्छी नौकरी मिलने के संकेत हैं। इसके अलावा इस दौरान करियर में बुलंदियों को छुएंगे। माता-पिता और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। बिजनेस में भी तरक्की के योग हैं।
कन्या राशि
शुक्र के मार्गी होने से कन्या राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस दौरान कन्या राशि वालों को धन-लाभ के भरपूर अवसर प्राप्त होंगे। इसके साथ ही इस अवधि में शुक्र देव की कृपा से भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। जिसके सैलरी में भी इजाफा हो सकता है। समाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इसके अलावा इस दौरान लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में भी खास बदलाव देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope : इस सप्ताह इन राशि वालों की लगेगी जबरदस्त लॉटरी, जानें अपना साप्ताहिक राशिफल और उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
14 hrs agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
17 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
22 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines