Kaalchakra: आज नरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार, किस दिशा में जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
Kaalchakra Today: आज के कालचक्र में नरक चतुर्दशी के अवसर पर दीपक जलाने के उपायों के बारे में जान सकते हैं. आप राशि के अनुसार, उपाय कर सकते हैं. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.
नरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार उपायों को करने से भाग्य का साथ मिलेगा. (Photo Credit - AI)
Kaalchakra Today 7 November 2026: आज 7 नवंबर 2026 दिन शनिवार को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. त्रयोदशी का समापन 10 बजकर 47 मिनट पर हो गया है. अब चतुर्दशी तिथि आरंभ हो गई है. पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार, आज नरक चतुर्दशी मनाई है. इसके साथ ही आज काली चौदस और हनुमान पूजा है. आज चित्रा नक्षत्र और स्वाति नक्षत्र रहने वाला है. प्रीति और आयुष्मान योग प्रभावी रहेगा. इसके साथ ही वणिज, विष्टि और शकुनि करण रहेगा.
विज्ञापन
आज के कालचक्र में नरक चतुर्दशी तिथि पर दीपक जलाने के महत्व और इससे जुड़े उपायों के बारे में जानेंगे. आज नरक चतुर्दशी पर राशि के अनुसार, उपाय करने और दीपक जलाने से शुभ परिणाम मिलेंगे. बता दें कि, आज अशुभ समय राहुकाल, यमगण्ड काल, आडल योग और गुलिक काल रहने वाला है. आज के कालचक्र में आप राशि अनुसार, किए जाने वाले उपायों के बारे में विस्तार से जान सकते हैं.
मेष राशि के लोग आज नरक चतुर्दशी से लेकर भाई दूज तक पूर्व दिशा की ओर दीपक जलाएं. आप घर के मुख्य द्वार पर तिल के तेल का दीपक जलाएं. आप इसमें दो काली गुंजा डाल दें. आप भाई दूज तक पानी में बेल के पेड़ की छाल या चंदन का चूर्ण डालकर स्नान करें. ऐसा करना आपके लिए लाभकारी होगा.
विज्ञापन
वृषभ राशि के लिए उपाय
वृषभ राशि के लोग आज से लेकर भाई दूज तक दक्षिण दिशा में दीपक जलाएं. आप लोग पानी में थोड़ी सी इलायदी डालकर स्नान करें. पीपल के पांच पत्ते पर चंदन लगाकर नदी में प्रवाहित करें. आप पीपल के पत्ते पर ओम लिखकर नदी में प्रवाहित कर सकते हैं. इन उपायों को करने से वृषभ राशि के लोगों को लाभ मिलेगा.
अन्य सभी 12 राशियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए आप ऊपर दिए गए कालचक्र के वीडियो को देख सकते हैं. इसके बारे में विस्तार से प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानें.
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.