---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Shani Gochar: शुक्र-शनि की बनी युति, इन 3 राशियों के होंगे वारे न्यारे, बाकी देखते रह जाएंगे

Shani Gochar: ज्योतिष में शनि को न्याय का देवता कहा गया है और शुक्र को भोग-विलास का कारक ग्रह बताया गया है। शुक्र को वृषभ और तुला राशि का स्वामी माना गया है। यह गुरु की राशि मीन में उच्च का होता है कि कन्या राशि में नीच का होता है। हाल ही में 22 […]

---विज्ञापन---

Shani Gochar: ज्योतिष में शनि को न्याय का देवता कहा गया है और शुक्र को भोग-विलास का कारक ग्रह बताया गया है। शुक्र को वृषभ और तुला राशि का स्वामी माना गया है। यह गुरु की राशि मीन में उच्च का होता है कि कन्या राशि में नीच का होता है। हाल ही में 22 जनवरी 2023 को शुक्र ग्रह ने गोचर कर कुंभ राशि में प्रवेश किया है।

ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार शनि पहले से ही कुंभ राशि में मौजूद है और 31 जनवरी को अस्त हो जाएगा। ऐसे में शुक्र का कुंभ में प्रवेश करना शुक्र-शनि की युति (Shani Gochar) बना रहा है। शुक्र यहां पर 15 फरवरी 2023 को सायं 7.43 बजे तक रहेगा। ऐसे में इस खगोलीय घटना का सभी राशियों पर न्यूनाधिक असर पड़ेगा। जानिए यह युति किन राशियों के लिए सर्वाधिक भाग्यशाली सिद्ध होगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: इन 4 राशियों पर छप्पर फाड़ पैसा बरसेगा, बहुत शुभ रहेगा फरवरी का महीना

इन 3 राशियों के लिए शुभ रहेगा शुक्र-शनि का गोचर (Shukra and Shani Gochar)

मेष राशि (Mesh Rashifal)

कुंभ राशि मेष का ग्यारहवां घर हैं। यहां पर शनि और शुक्र का मिलन मेष राशि के लिए कई बड़ी खुशखबरियां लेकर आएगा। बहुत संभव है कि किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से आपको कोई बड़ा लाभ मिलें। यदि जॉब करते हैं तो प्रमोशन या सैलरी इंक्रीमेंट हो सकता है। जो लोग खुद का व्यापार कर रहे हैं, उन्हें भी बिजनेस में मोटा लाभ होगा। संक्षेप में मेष राशि वालों हर उस चीज को प्राप्त कर लेंगे, जिसे पाने का वे अब तक स्वप्न देखते आए हैं।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि (Vrishabh Rashifal)

शनि और शुक्र (Shukra Gochar) की युति वृषभ राशि के दसवें घर में हो रही है। ऐसे में यह खगोलीय घटना वृषभ राशि वालों के लिए इनकम के हिसाब से अच्छी रहेगी। शनि की अनुकूलता कॅरियर में अचानक से बड़ी ग्रोथ दिलाएगी। साथ ही सुख-सुविधा का भी भरपूर लाभ लेंगे। वृषभ राशि वाले जातकों को कई ऐसे अवसर मिलेंगे जब वे व्यापार को आगे बढ़ा सकेंगे। कुल मिलाकर आने वाला समय उनके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहेगा।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: अगर शत्रु को गिफ्ट में देंगे ये चीजें तो तुरंत बर्बाद हो जाएगा

---विज्ञापन---

मकर राशि (Makar Rashifal)

शुक्र और शनि ग्रहों की युति मकर राशि के दूसरे घर में होगी। इसे धन का घर भी कहा जाता है। कोई पुरानी पैतृक संपत्ति मिल सकती है। कई सोर्सेज से इनकम होने के कारण आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी। शुक्र की अनुकूलता कोई नया व्यापार आरंभ करवा सकती है। संभवतया कोई नया वाहन भी खरीद सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 27, 2023 12:09 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola