Grah Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष के सभी 9 ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन के साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। ये सभी नवग्रह 12 राशियों की तरह 27 नक्षत्रों में गोचर कर देश-दुनिया, प्रकृति और मौसम समेत सभी राशियों को गहराई से प्रभावित करते हैं। अनेक ज्योतिषाचार्यों और विद्वानों का यह भी मानना है कि राशिफल की तुलना में नक्षत्र भविष्यफल अधिक सटीक और प्रभावशाली होता है। वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, शनिवार 1 फरवरी, 2025 की सुबह में लगभग 8 बजकर 37 मिनट पर सुख, वैभव और प्रेम के स्वामी ग्रह शुक्र पूर्वाभाद्रपद से निकल कर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में शुक्र गोचर का ज्योतिष महत्व
उत्तराभाद्रपद, नक्षत्र-मंडल का 26वां नक्षत्र है, जिसके स्वामी शनि हैं। यह नक्षत्र मीन राशि के अंतर्गत आता है, इसलिए इसके राशि स्वामी गुरु हैं। यही कारण है कि जब कोई ग्रह इस नक्षत्र में गोचर करते हैं, तो उसपर शनि और गुरु दोनों ग्रहों का प्रभाव बढ़ जाता है। उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में शुक्र का गोचर ज्योतिष में एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। इस गोचर का प्रभाव व्यक्ति की आर्थिक, व्यक्तिगत और भावनात्मक स्थितियों पर पड़ता है।
जब शुक्र उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करते हैं, तो व्यक्ति के जीवन में भौतिक सुखों के साथ आध्यात्मिक संतुलन की संभावना बढ़ जाती है। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में शुक्र का गोचर धन-संबंधित मामलों में स्थिरता ला सकता है। व्यक्ति अपनी संपत्ति, निवेश और भौतिक संसाधनों के प्रति अधिक सजग हो सकता है। इस गोचर के दौरान संबंधों में स्थायित्व आता है। यह समय गहरे और सार्थक संबंधों को बढ़ावा देता है।
ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: किन 3 लोगों के हाथ में नहीं टिकता है धन और क्यों? नीम करोली बाबा ने बताई है असल वजह!
उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में शुक्र गोचर का राशियों पर असर
फरवरी महीने की शुरुआत में शुक्र के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों पर इसका बेहद सकारात्मक असर होगा। इन राशियों के जीवन में धन, रिश्तों और खुशहाली के अवसर बढ़ेंगे। शुक्र के इस नक्षत्र गोचर से 3 राशियों के रिश्तों में मिठास के साथ धन बढ़ेगा और करियर में बड़ी सफलता मिलेगी। आइए विस्तार से जानते हैं कि इन 3 राशियों के जातकों के जीवन में क्या-क्या सकारात्मक बदलाव आएंगे?
वृषभ राशि
शुक्र वृषभ राशि के स्वामी हैं, इसलिए उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ रहने की संभावना है। इस अवधि में वृषभ राशि के जातकों को अच्छा-खासा धन लाभ होने के योग हैं। पुराने निवेश से भी अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा और नई साझेदारी भी फायदेमंद सिद्ध हो सकती है। कारिबरी यात्राएं लाभदाय रहेंगी। रिश्तों में मिठास बढेगा। यह समय दांपत्य जीवन में प्रेम और समझ को बढ़ावा देगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। विलासितापूर्ण वस्तुओं पर खर्च बढ़ सकता है, लेकिन यह संतोषजनक होगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए शुक्र का गोचर गहरे लेकिन सकारात्मक बदलाव और लाभ का संकेत दर्शा रही है। यह गोचर धन और कैरियर के क्षेत्र में उन्नति लाएगा। कार्यक्षेत्र में अचानक सफलता मिलने की संभावना है। अप्रत्याशित स्रोतों से धनलाभ हो सकता है। कारोबार में मुनाफा बढ़ने के योग हैं। ऑनलाइन बिजनेस अधिक फायदे में रहेंगी। यदि आप विदेश से जुड़े काम कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगा। परिवार और दोस्तों के साथ रिश्ते मधुर होंगे। लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद समाप्त हो सकते हैं। यह समय सिंह राशि के जातकों को आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित करेगा। ध्यान और योग करने से मानसिक शांति मिलेगी।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह गोचर सबसे अधिक लाभकारी रहेगा, क्योंकि यह नक्षत्र इसी राशि में ही स्थित है। मीन राशि के जातकों को करियर में बड़ी सफलता मिलेगी। प्रमोशन या नई नौकरी के अवसर सामने आ सकते हैं। आर्थिक मामलों में स्थिरता आएगी और कर्ज चुकाने में मदद मिलेगी। आर्थिक और पारिवारिक लाभ मिलेगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के योग बनेंगे। जो लोग पहले से किसी रिश्ते में हैं, उनके संबंध और मजबूत होंगे। रचनात्मक सफलता प्राप्त होगी। यह समय रचनात्मक क्षेत्रों जैसे कला, संगीत, लेखन से जुड़े जातकों के लिए शानदार रहेगा। आपकी प्रतिभा की सराहना होगी और आप प्रसिद्धि अर्जित कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Vidura Niti: कभी न छोड़ें इन 3 चीजों का साथ, जल्द ही बदलता है भाग्य, नहीं रहती हैं किसी चीज की कमी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
1 day agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
2 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
3 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
3 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
4 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
5 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines