हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shukra Gochar 2026: इन 3 राशियों के घर में होगा लक्ष्मी का वास, धन-संपदा के दाता ग्रह 'शुक्र' ने किया गोचर

Shukra Gochar 2026: आज 14 मई 2026 को धन-संपदा के दाता ग्रह शुक्र ने गोचर किया है, जिसके कारण आने वाले दिनों में कुछ राशियों को जीवन की तमाम खुशियां मिलेंगी. यहां पर आप जान सकते हैं कि आज शुक्र ग्रह ने किस राशि में व किस समय गोचर किया है. साथ ही इस गोचर से लाभ कमाने वाली 3 राशियों के राशिफल के बारे में आप जान पाएंगे.

विज्ञापन
Credit- AI Gemini

Shukra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह का खास महत्व है, जिनकी कृपा से व्यक्ति को जीवन का हर सुख मिल सकता है. दरअसल, शुक्र ग्रह को उन सभी चीजों व भावनाओं का कारक माना जाता है, जिनके मिलन से व्यक्ति का जीवन सुखमय बनता है. जैसे कि धन, संपदा, भौतिक सुख, कला, सुंदरता, प्यार, कामवासना और ऐश्वर्य आदि. द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 14 मई 2026 को सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर शुक्र ग्रह का गोचर हुआ है. इस बार उन्होंने मिथुन राशि में प्रवेश किया है, जिसके प्रभाव से कुल 3 राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा. चलिए जानते हैं ये 3 लकी राशियां कौन सी हैं.

मेष राशि

मिथुन राशि में आज सुबह हुआ शुक्र ग्रह का गोचर मेष राशि वालों के लिए हानिकारक नहीं रहेगा. जहां कुछ विवाहित लोगों के रिश्ते में एक बार फिर प्यार का विस्तार होगा, वहीं कई सिंगल जातकों की अपने लव पार्टनर से मुलाकात होगी. इसके अलावा आर्थिक परेशानियां दूर होंगी. बता दें कि आने वाले कुछ दिन में आप कोई मनचाही संपत्ति भी अपने नाम कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Shani Jayanti 2026: शनि जयंती से स्टार्ट होगा इन 5 राशियों का गोल्डन टाइम, सूर्य-बुध की युति से बनेगा बुधादित्य राजयोग

विज्ञापन

कर्क राशि

मिथुन राशि में हुआ शुक्र ग्रह का गोचर कर्क राशि वालों के लिए शुभ रहेगा. जहां कुछ लोगों को रोजगार मिलेगा, वहीं कई कामकाजी लोग अपनी इनकम में बढ़ोतरी का अनुभव करेंगे. इसके अलावा खुद के घर का सुख भी आने वाले कुछ दिनों में आपको मिल सकता है. सिंगल लोगों के रिश्ते की बात भी इन दिनों काफी आगे बढ़ सकती है.

तुला राशि

मेष और कर्क के अलावा तुला राशि वालों को भी आने वाले दिनों में भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. अगर कोई काम आपका कुछ दिनों से पूरा नहीं हो रहा है तो उसके पूर्ण होने के योग हैं. इसके अलावा घर में लक्ष्मी (धन) का वास होने से बचत बढ़ेगी. साथ ही आप दिल खोलकर मनपसंद चीजों की खरीदारी कर पाएंगे और सुखमय जीवन व्यतीत करेंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Arun Grah Gochar: इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, कृत्तिका नक्षत्र के चौथे पद में अरुण ग्रह ने किया गोचर

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola