Arun Grah Gochar: इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, कृत्तिका नक्षत्र के चौथे पद में अरुण ग्रह ने किया गोचर

Grah Arun Gochar 2026: नवग्रहों के अलावा अरुण ग्रह को भी ज्योतिष शास्त्र में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है, जो कि समय-समय पर अपनी चाल बदलते हैं. इस बार अरुण ग्रह ने कृत्तिका नक्षत्र के चौथे पद में गोचर किया है, जिसका शुभ प्रभाव कई राशियों के जीवन पर पड़ना शुरू हो गया है. चलिए जानते हैं अरुण ग्रह के नक्षत्र पद गोचर के समय और प्रभाव के बारे में.

Arun Grah Gochar
1 / 6

आज 12 मई 2026 को सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर अरुण ग्रह ने कृत्तिका नक्षत्र के चौथे पद में गोचर किया है. अब 12 जुलाई 2026 की सुबह 7 बजकर 47 मिनट तक अरुण ग्रह इसी नक्षत्र में रहेंगे. हालांकि, इस दौरान कुछ राशियों को महालाभ होने की संभावना अधिक है. खासकर, अरुण ग्रह की कृपा से जीवन में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे. साथ ही धन लाभ, सेहत में सुधार व जीवन में खुशियों के आगमन होने की संभावना है. चलिए जानते हैं आज से किन 5 राशियों के जीवन में अरुण गोचर के प्रभाव से सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि2 / 6

सिंगल लोगों को पारिवारिक कार्यों में अपना हमसफर मिल सकता है, जबकि घर के बड़े-बुजुर्गों को समाज में सुयश एवं सम्मान मिलेगा. इसके अलावा कार्यस्थल पर इस राशि के जातक नवीन उपलब्धियों को हासिल करेंगे.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि3 / 6

नए साझेदार मिलने के साथ आपको लाभ कमाने के अवसर मिलेंगे. इसके अलावा सामाजिक सम्मान मिलने से बड़े-बुजुर्ग खुश व संतुष्ट रहेंगे. इस दौरान युवावर्ग दोस्तों के साथ मिलकर नई यादें बनाएंगे.

कन्या राशि

कन्या राशि4 / 6

आज से कारोबार में विशेष लाभ होने की संभावना है. इसके अलावा युवावर्ग कुछ ऐसा काम करेंगे, जिसके बाद घरवाले उन्हें सम्मान देंगे व उनके ऊपर गर्व करेंगे. बता दें कि इन दिनों पैरों में अकड़न की समस्या से भी आपको राहत मिलेगी.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि5 / 6

समझदारी से लिए गए फैसले लंबी अवधि तक लाभ पहुंचाएंगे. इसके अलावा परिजनों से कोई अनुकूल समाचार मिलेगा, जिसके बाद घरवालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा.

मकर राशि

मकर राशि6 / 6

सोच-विचार कर किए गए कार्य सफल होंगे. संतान को उन्नति करते देख माता-पिता खुश रहेंगे. इसके अलावा धार्मिक यात्रा होगी, जिस दौरान सिंगल लोगों के रिश्ते की बात पक्की हो सकती है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन