Shani Jayanti 2026: शनि जयंती से स्टार्ट होगा इन 5 राशियों का गोल्डन टाइम, सूर्य-बुध की युति से बनेगा बुधादित्य राजयोग
Shani Jayanti 2026: 16 मई 2026 को देशभर में शनि जयंती मनाई जाएगी, जिस दिन कई ज्योतिषीय घटनाएं भी घट रही हैं. खासकर, ग्रह सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा, जिसका शुभ प्रभाव कई राशियों के जीवन पर पड़ेगा. चलिए जानते हैं शनि जयंती के दिन से किन 5 राशियों का गोल्डन टाइम बुधादित्य राजयोग के प्रभाव से आरंभ होगा.

धार्मिक और ज्योतिष दोनों के लिहाज से शनि जयंती का दिन खास है, जिसकी पूजा 16 मई 2026 को की जाएगी. इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य और ग्रहों के राजकुमार बुध वृषभ राशि में युति स्थिति में रहेंगे, जिसके कारण बुधादित्य राजयोग बनेगा. ज्योतिष शास्त्र में बुधादित्य राजयोग को अतिलाभकारी योग माना गया है, जिसके प्रभाव के कारण जीवन में सुख, समृद्धि, वैभव और धन आदि का आगमन होता है. इस बार बुधादित्य राजयोग का शुभ प्रभाव किन 5 राशियों के जीवन पर पड़ेगा, उसके बारे में यहां पर आप जान सकते हैं.
वृषभ राशि (Taurus)-
2 / 6विवाह योग्य जातकों का रिश्ता किसी पुराने दोस्त के घर के पास तय हो सकता है. विवाहित जातकों के घर में मकान संबंधित कोई समस्या चल रही है तो उसका समाधान मिलेगा. इसके अलावा अधिकारी वर्ग मन लगाकर ऑफिस में कार्य करेंगे और प्रमोशन पा सकते हैं. ये भी पढ़ें- Arun Grah Gochar: इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, कृत्तिका नक्षत्र के चौथे पद में अरुण ग्रह ने किया गोचर
कर्क राशि (Cancer)-
3 / 6विवाहित जातकों के लिए शनि जयंती के बाद का समय अनुकूल रहेगा क्योंकि मन के अनुसार कई कार्य पूरे होंगे. नौकरी कर रहे जातकों का कार्यस्थल पर अधिकारियों से चल रहा मतभेद समाप्त होगा और प्रमोशन मिलेगा. इसके अलावा सेहत में सुधार होगा. ये भी पढ़ें- Shani Gochar 2026: शनिश्चरी अमावस्या तिथि के खत्म होते ही बदलेगी शनि की चाल, इन 5 राशियों को मिलेगा न्याय और पूरे होंगे कई अरमान
कन्या राशि (Virgo)-
4 / 6विवाहित जातकों के सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. साथ ही बचत में मोटी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. शनि जयंती के बाद दुकानदार किसी संपत्ति का सौदा कर सकते हैं, जिससे अच्छा-खासा मुनाफा होगा. इसके अलावा मनचाही चीजों की खरीदारी करने से विवाहित जातक खुश व संतुष्ट रहेंगे.
वृश्चिक राशि (Scorpio)-
5 / 6पारिवारिक जनों का सहयोग मिलने से जरूरी काम वक्त से पहले पूरे होंगे और आप विवादों में फंसने से बचे रहेंगे. इसके अलावा आपसी संबंधों में शनि जयंती के बाद काफी मधुरता देखने को मिलेगी. आर्थिक स्थिति की बात करें तो वो मजबूत रहेगी. ये भी पढ़ें- Best Zodiac Matches: कौन सी राशियां एक-दूसरे के लिए Perfect होती हैं? देखें राशि मैचिंग की पूरी लिस्ट
मकर राशि (Capricorn)-
6 / 6मित्रों से बोलचाल बंद है तो मतभेद खत्म होंगे. साथ ही आप कहीं घूमने जाने का प्लान करेंगे. कामकाजी लोग शनि जयंती के बाद किसी जमीन का सौदा कर सकते हैं, जिससे अभी और भविष्य में भी लाभ होगा. इसके अलावा त्वचा में निखार आएगा और आप पहले से ज्यादा आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)