Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Shukra Gochar 2024: दैत्यों के गुरु शुक्र करेंगे मीन राशि में प्रवेश, इन राशियों को मिलेगा अचानक धन लाभ

Shukra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह को धन, वैभव, यश और सुख का कारक माना गया है। मान्यता है कि जब शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं, जातक को भौतिक सुख प्राप्त होता है। आइए उन राशियों के बारे में जानते हैं।

Author
Edited By : Raghvendra Tiwari Updated: Jan 22, 2024 13:10
Shukra Gochar 2024

Shukra Gochar 2024: दैत्यों के गुरु और धन-वैभव के दाता शुक्र ग्रह को कहा जाता है। शुक्र ग्रह एक निश्चित समय के बाद अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। बता दें धन के दाता शुक्र ग्रह वर्तमान समय में धनु राशि में विराजमान है। साथ ही अगले माह यानि फरवरी में मकर और मार्च में मीन राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह का उच्च राशि मीन राशि है और यह 31 मार्च को शाम 4 बजकर 54 मिनट पर गोचर करेंगे।

यह भी पढ़ें- दो दिन बाद ग्रहों के राजा सूर्य करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, 3 राशियों के जीवन में होगा बड़ा बदलाव

---विज्ञापन---

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह के मीन राशि में प्रवेश करने से सभी 12 राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। बता दें कि शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से जातक को सुंदरता, आकर्षण, उच्च ज्ञान, बुद्धिमत्ता, विवाह, धन-ऐश्वर्य, रिश्तों में सफलता के साथ ही समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। तो आइए आज इस खबर में जानेंगे शुक्र के राशि परिवर्तन से किन-किन राशियों को लाभ होने वाला है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर बहुत ही शुभ रहेगा क्योंकि मिथुन राशि के दशम भाव में शुक्र गोचर करेंगे। इस दौरान जातक को धन-संपदा के साथ ही पारिवारिक दुखों से निजात मिलेगी। जातक को भौतिक सुख प्राप्त होंगे। नई गाड़ी खरीद सकते हैं। जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको अच्छी जगह से नौकरी का ऑफर मिल सकता है। घरवालों में खुशियां बनी रहेंगी। साथ ही माता-पिता का साथ भी मिलेगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- आज से शुरू होंगे 3 राशियों के अच्छे दिन

कन्या राशि

वैदिक शास्त्र के अनुसार, शुक्र के मीन राशि में गोचर करने से कन्या राशि वालों को लाभ मिलेगा, क्योंकि कन्या राशि में शुक्र सातवें स्थान में विराजमान रहेंगे। शुक्र के गोचर से जातक को अचानक धन का लाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार में उन्नति हो सकती है। पैतृक संपत्ति से धन प्राप्त हो सकता है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनके प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें- आज 5 राशियों को मिलेगा भगवान राम का आशीर्वाद, पढ़ें आज का राशिफल और उपाय

कर्क राशि

कर्क राशि में शुक्र नवम भाव में विराजमान रहेंगे। जिससे कर्क राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह गोचर बहुत फलदायी रहने वाला है। अचानक राजनीति में एंट्री करने का मौका मिल सकता है। किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकती है।

यह भी पढ़ें- मेष राशि में 12 साल बाद गुरु और शुक्र बनाएंगे युति, 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Jan 22, 2024 01:10 PM

संबंधित खबरें