Aaj Ka Rashifal: आज 5 राशियों को मिलेगा भगवान राम का आशीर्वाद, पढ़ें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 22 January 2024: आज का राशिफल राशिचक्र की समस्त 12 राशियों के लिए खास है। पढ़िए दैनिक राशिफल और उपाय।

Aaj Ka Rashifal 29 March 2024

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal Today Horoscope 22 January 2024: ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा के अनुसार, आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है क्योंकि आज श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने वाला है। आज भगवान श्री राम का आशीर्वाद मेष से लेकर मीन राशि रहेगा। आगे सभी 12 राशियों के लिए आज का राशिफल और उपाय जानिए।

विज्ञापन

मेष राशि

निजी संबंधों में प्रगढ़ता आएगी। परिवार में माहौल सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए अच्छा समय है। बिना वजह किसी बात में ना उलझें। कार्य करने के लिए प्राथमिकता तय करें। विनम्रता से काम लें। चंद्रमा का बीज मंत्र पढ़ें तो शांति मिलेगी। हनुमान चालीसा का पाठ आवश्यक करें।

विज्ञापन

वृषभ राशि

महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होगी। परिवार व मित्रों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। सहकर्मी से सहयोग मिलेगा। शांत रहकर स्थिति को समझे व काम करें। पत्नी के साथ संबंध ठीक रहेंगे। किसी गरीब को आटा या चावल या चीनी का दान करें तो अच्छा रहेगा। सुंदरकांड का पाठ करें तो अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि

मन परेशान रहेगा। व्यर्थ की चिताओं का सामना करना पड़ेगा। निजी संबंधों में टकराव हो सकता है अतः शांत रहें। चंद्रमा के बीज मंत्र जाप करेंगे तो मन को शांति मिलेगी। शिवलिंग पर जल अर्पित करें। संकटमोचन हनुमानाष्टक का पाठ करें।

विज्ञापन

कर्क राशि

संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं। शिवलिंग पर मोती अर्पित करेंगे तो भाग्य की प्राप्ति होगी। माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। बजरंग बाण का पाठ करें।

विज्ञापन

सिंह राशि

आज मन में आलस रहेगा। लंबी यात्रा का योग बन सकता है। किसी अधिकारी के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। सुबह स्नान करके सूर्य को जल दें। माथे पर लाल तिलक लगाकर अपने कार्य क्षेत्र में जाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमान जी की आरती करें।

कन्या राशि

मन व्यथित व परेशान रहेगा। किसी मित्र से धोखा मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताएंगे तो अच्छा रहेगा। निजी संबंधों में मौन रखेंगे तो अच्छा रहेगा। किसी गरीब को भोजन करा दें। गाय को हरा चारा खिलाएंगे तो दिन अच्छा जाएगा। सुंदरकांड का पाठ करें।

विज्ञापन

तुला राशि

प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यर्थ की भागदौड़ से मन अवसादित हो सकता है। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब को भोजन करा दें। संकट मोचन हनुमान अष्टक का पाठ करें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

उत्साह बहुत बढ़ा-चढ़ा रहेगा। पुलिस में काम करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा है। अपने अधिकारियों की कृपा पात्र बनेंगे। पदोन्नति की संभावनाएं हैं। बंदरों को गुड़, चना या केला खिलाएंगे तो दिन अच्छा रहेगा। सुंदरकांड का पाठ अवश्य करें।

धनु राशि

शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा है। व्यापार में तरक्की मिलेगी। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी। पीले रंग का वस्त्र धारण करने से मन में शांति आएगी। बिना वजह किसी से न उलझें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन

मकर राशि

व्यर्थ में समय न गंवाएं। संघर्ष से जी ना चुराएं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी से ठीक से बात करें अन्यथा बिना वजह झगड़ा हो सकता है। बिना वजह किसी की गवाही न दें। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब को भोजन करा दें तो दिन अच्छा रहेगा। सुंदरकांड का पाठ करें।

विज्ञापन

कुंभ राशि

मित्र व प्रियजनों का सत्कार करें। घर में किसी मेहमान के आने की खबर मिलेगी। परिवार में पिता की बात का सम्मान करें अन्यथा उनके गुस्से का कारण बनेंगे। बिना वजह किसी को सलाह देने से दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। शांत रहे और शिव की उपासना करेंगे तो दिन ठीक रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

मीन राशि

उद्योग में तरक्की के लिए समय अच्छा है। कोई नया व्यापार भी शुरू कर सकते हैं। शेयर मार्केट में सफलता के लिए समय अच्छा रहेगा। किसी गरीब को केला दान करें तो दिन अच्छा जाएगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर काम पर जाएंगे तो सौभाग्य की प्राप्ति होगी। बजरंग बाण का पाठ करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ