हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shukra Gochar 2024: 29 नवंबर से इन 3 राशियों को सुख-ही-सुख, वैभव दाता शुक्र दिलाएंगे पद-प्रतिष्ठा और धन!

Shukra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के शुभ ग्रह शुक्र 29 नवंबर से नक्षत्र परिवर्तन कर अपनी चाल बदलेंगे, जिसके सकारात्मक असर से 3 राशियों के जातकों पद-प्रतिष्ठा और धन मिलेगा और वे भोग-विलास से भरी सुख की जिंदगी जी सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Shukra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के शुभ ग्रह शुक्र धन, वैभव, ऐश्वर्य, प्रेम, आकर्षण, सौंदर्य, भौतिक सुख के साधन, लग्जरी लाइफ, भोग-विलास, काम सुख आदि के कारक यानी स्वामी, नियंत्रक और दाता ग्रह हैं। उनके राशि या नक्षत्र परिवर्तन के बाद बदली चाल का जीवन के इन सभी अहम पहलुओं पर व्यापक और गहरा असर होता है। शुक्रवार 29 नवंबर, 2024 को वैभव दाता शुक्र दोपहर बाद 3 बजकर 37 मिनट पर नक्षत्र परिवर्तन कर अपनी चाल बदलेंगे।

उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में शुक्र गोचर का असर

प्रेम, आकर्षण और सौंदर्य के स्वामी ग्रह शुक्र अभी पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं, जिसमें वे 18 नवंबर, 2024 को प्रविष्ट हुए थे। 29 नवंबर, 2024 को शुक्र ग्रह इस नक्षत्र से निकलकर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी ग्रह सूर्य हैं, जिसमें शुक्र गोचर को शुभ माना गया है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, शुक्र ग्रह के इस गोचर के सकारात्मक असर से 3 राशियों के जातकों पद-प्रतिष्ठा और धन मिलेगा और वे भोग-विलास से भरी सुख की जिंदगी जी सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

ये भी पढ़ें: Vastu Shastra: इन 5 पक्षियों की फोटो लगाने से होता है घर में ज्ञान और समृद्धि वास, पैसों से भरी रहती है तिजोरी!

विज्ञापन

वृषभ राशि

उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में शुक्र गोचर का असर से आपका स्वभाव अधिक प्रेमपूर्ण और सहानुभूति से भर होगा। आप अपने आसपास के लोगों के साथ बेहतर तालमेल बिठा पाएंगे। मानसिक रूप से आप अधिक शांत और स्थिर महसूस करेंगे। नौकरी में आपको नए पद के साथ प्रमोशन या वेतन वृद्धि मिल सकती है। यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो आपको जल्द ही सफलता मिल सकती है। आपके कौशल और अनुभव को पहचाना जाएगा। व्यापार में आपको लाभ होगा। नए ग्राहक मिलेंगे और पुराने ग्राहक आपके साथ जुड़े रहेंगे। आपके लाभ के मार्जिन में जबरदस्त आय में वृद्धि होगी।

आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। यह धन लॉटरी लगने या किसी अन्य स्रोत से आ सकता है। इस धन का उपयोग आप सुख पाने और इच्छाओं की पूर्ति करने में कर सकते हैं। रुके और बिगड़े काम पूरे होंगे, आपकी मेहनत और लगन रंग लाएगी। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई में सफलता प्राप्त करेंगे और परीक्षाओं में अच्छे अंक लाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। लव लाइफ में संबंधों में मजबूती आएगी।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के जातक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में शुक्र गोचर का असर से मानसिक रूप से बेहद मजबूत होंगे। आपका व्यक्तित्व आकर्षक और करिश्माई बन सकता है। इससे लोग जल्दी इंप्रेस हो जाएंगे और आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। नौकरी में आपको अपने साथियों के साथ अच्छा तालमेल बिठाने में सफलता मिलेगी। आपके काम की क्वालिटी में सुधार होगा। नई नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को सकारात्मक खबर मिल सकती है। व्यापार में आपको नए भागीदार मिल सकते हैं। आपकी साख में वृद्धि होगी और नए व्यापारिक अवसर प्राप्त होंगे।

उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में शुक्र गोचर का असर से आपको किसी निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। यह धन आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा। आपके जीवन सुख-मौज से जीने की शुरुआत होगी। स्टूडेंट्स जातकों को छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। आप किसी प्रतियोगिता में भाग लेकर पुरस्कार और धन जीत सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

विज्ञापन

मीन राशि

उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में शुक्र गोचर का असर से आपका स्वभाव मृदु और सहजता से भरा रहेगा। आप अपने प्रियजनों के साथ अधिक समय बिताना पसंद करेंगे। नौकरी में आपको अपने कलीग का सहयोग मिलेगा। आपको अपनी रचनात्मकता का उपयोग करने के नए अवसर मिलेंगे। आपके काम की सराहना होगी और आपको नए जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। नौकरी बदलने के इच्छुक लोगों को जल्द ही एक अच्छा अवसर मिल सकता है। व्यापार में आपको नए व्यापारिक अवसर मिलने से आपको जबरदस्त धन लाभ होगा और इनकम में वृद्धि होगी।

आपको किसी पुरानी देनदारी के चुकाए जाने से धन लाभ हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। स्टूडेंट्स जातकों को किसी प्रतिष्ठित संस्थान में एडमिशन मिल सकता है। आपकी मित्रता नए लोगों से होगी, आप टूर पर जा सकते है। आपकी लव लाइफ में रोमांस का रोमांच बढ़ेगा। दिन मस्ती और मनोरंजन में बीतेंगे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Numerology: 25 से 45 की उम्र में धन का अंबार लगा देते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola