Shubh Yog Rashifal: साल 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. ग्रह-गोचरों की ज्योतिषीय घटनाएं भी अब गिनती के बचे हैं. इसी क्रम में 27 दिसंबर को इस साल के अंतिम ‘चालीसा योग’ का निर्माण हो रहा है. ज्योतिष शास्त्र में चालीसा योग को शुभ और महत्वपूर्ण इसलिए माना गया है, क्योंकि यह योग व्यक्ति के जीवन में सफलता, सौभाग्य और समृद्धि लाने वाला माना जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 27 दिसंबर से बनने इस योग का निर्माण तब होगा, जब बुध और वरुण ग्रह एक-दूसरे से 40° की कोणीय दूरी पर स्थित होंगे.
ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, बुध-वरुण के चालीसा योग से 3 राशियों के जातकों को हर काम में लाभ-ही-लाभ होगा. इन जातकों को संपत्ति और आर्थिक लाभ के साथ सम्मान, पदोन्नति और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?
ये भी पढ़ें: Shakun Shastra: घर में दिखें ये 5 चीजें, समझ जाएं आने वाले हैं खुशियों और समृद्धि के दिन
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत लाभकारी रहेगा. बुध-वरुण के चालीसा योग के प्रभाव से आपके करियर और व्यवसाय में नई अवसर मिलेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और संपत्ति बढ़ने के संकेत हैं. समाज और परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. पुराने संघर्ष और परेशानियां धीरे-धीरे हल होंगी. स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा और मानसिक तनाव कम होगा. नई योजनाओं और निवेश के अवसर आपके लिए लाभदायक साबित होंगे. मित्रों और सहयोगियों का सहयोग आपको काम में सफलता दिलाएगा.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह योग विशेष रूप से शुभ रहेगा. इस समय आपके सभी महत्वपूर्ण काम सरलता से पूरे होंगे. नौकरी या व्यवसाय में सफलता मिलने के योग हैं. आर्थिक लाभ के साथ-साथ आपके परिवार और मित्रों में भी आपके प्रति आदर बढ़ेगा. नए संपर्क और अवसर आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे. आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि होगी. सफर या यात्रा लाभकारी रहेगी और नए ज्ञान व अनुभव मिलेंगे. अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने से बड़ी उपलब्धि प्राप्त होगी.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह समय सौभाग्य और सफलता लेकर आएगा. चालीसा योग के कारण आप हर काम में लाभ और तरक्की देखेंगे. धन, नौकरी, व्यवसाय और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. पुराने अटके हुए काम पूरे होंगे और योजनाएं सफल होंगी. स्वास्थ्य ठीक रहेगा और मानसिक रूप से संतुलन बना रहेगा. वित्तीय मामलों में निर्णय सोच-समझकर लें, लाभ के योग हैं. परिवार और प्रियजनों के साथ समय बिताने से मानसिक संतोष और खुशी बढ़ेगी.
ये भी पढ़ें: Shakun Shastra: घर में दिखें ये 5 चीजें, समझ जाएं आने वाले हैं खुशियों और समृद्धि के दिन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
8 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
14 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines