Shakun Shastra: घर में दिखें ये 5 चीजें, समझ जाएं आने वाले हैं खुशियों और समृद्धि के दिन

Shakun Shastra: शकुन शास्त्र के अनुसार घर में अचानक दिखने वाले कुछ क्या आने वाली खुशियों का संदेश देते हैं? ये चिन्ह धन, सुख और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं.जानिए वे 5 शुभ संकेत क्या हैं, जो समृद्धि भरे दिनों की खबर देती हैं?

Shakun-Shastra

Shakun Shastra: हिन्दू धर्म की मान्यता है कि घर में अचानक कुछ खास चीजें नजर आएं तो वे शुभ संकेत होते हैं. कहा जाता है कि ये संकेत आने वाले समय में घर में खुशियों और समृद्धि की खबर लाते हैं. ऐसे चिह्न न सिर्फ भाग्य बढ़ाते हैं, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति भी लाते हैं. इन्हें समझकर सही समय पर कदम उठाना आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकता है. आइए जानते हैं, कौन-कौन से ये संकेत हैं जो आपके घर में आनंद और धन से भरे अच्छे दिन लेकर आते हैं?

विज्ञापन

काली चींटियों का झुंड

अगर घर में अचानक काली चींटियां झुंड में दिखें और खाने की चीजों पर टूटने लगें तो इसे शुभ माना जाता है. मान्यता है कि यह मां लक्ष्मी के घर में प्रवेश का संकेत है. ऐसी स्थिति में घर के साफ-सफाई और पूजा पर ध्यान दें.

विज्ञापन

पक्षियों का आना और घोंसला बनाना

घर के आंगन या छज्जे में पक्षियों का घोंसला बनना भी अच्छे दिन का संकेत है. चिड़िया, कबूतर या अन्य छोटे पक्षी घर में सुख-शांति और समृद्धि लाते हैं. उनकी देखभाल और आसपास की सफाई बनाए रखें.

छिपकलियों का होना

अगर घर में एक ही जगह पर तीन छिपकलियां एक साथ दिखाई दें तो यह भी शुभ माना जाता है. ऐसा दिखने पर समझ लें कि धन-संपत्ति जल्दी आपके घर में आने वाली है. यह संकेत विशेष रूप से आर्थिक स्थिरता और नए अवसरों की ओर इशारा करता है.

विज्ञापन

हाथ की खुजली

दाईं हथेली में लगातार खुजली होना रुपया-पैसा आने का संकेत माना जाता है. यह छोटी-सी बात भी भविष्य में आर्थिक लाभ की ओर संकेत देती है. ऐसे समय में निवेश या नए प्रोजेक्ट्स की योजना बनाना फायदेमंद हो सकता है.

विज्ञापन

शुभ सपने और आवाजें

सपनों में झाड़ू, हाथी, नेवला, गुलाब, शंख या अन्य शुभ प्रतीक दिखाई दें तो यह घर में सुख-समृद्धि आने का संकेत है. साथ ही सुबह शंख की मधुर आवाज सुनाई दे या किसी को लगातार झाड़ू लगाते देखें तो भी अच्छे दिन आने का संकेत माना जाता है.

खुशहाली के छोटे टिप्स

– घर हमेशा साफ और व्यवस्थित रखें.
– पूजा या ध्यान में नियमित रहें.
– पक्षियों के लिए पानी और भोजन का इंतजाम करें.
– शुभ प्रतीकों वाले सपनों और संकेतों पर ध्यान दें.

विज्ञापन

इन सरल संकेतों को देखकर आप समझ सकते हैं कि आपके घर में सुख-शांति और धन आने वाले हैं. कभी-कभी छोटी-छोटी घटनाएं भी बड़ी खुशियों का संदेश देती हैं. घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखें और आने वाले दिनों का आनंद लें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ