Shani Nakshatra Parivartan: मई महीने की 12 तारीख को शनि नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन कर्मफल के स्वामी शनिदेव सुबह में पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय पद में प्रवेश करेंगे। यहां वे 18 अगस्त तक रहेंगे। नक्षत्रों के क्रम में पूर्वाभाद्रपद 25वां नक्षत्र है। इस नक्षत्र के प्रथम तीन चरण (पद) कुंभ राशि, जो शनि की अपनी राशि है, में आते हैं। इसका अंतिम पद बृहस्पति की राशि मीन में पड़ता है। वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के दूसरे चरण में शनि ग्रह की ऊर्जा सबसे अधिक होती है। बता दें, न्यायदेव शनि बहुत धीमी चाल से चलने वाले ग्रह हैं, वे एक राशि में ढाई साल तक रहते हैं। शनि की चाल बदलने से 3 राशियों के लिए तरक्की के महायोग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन सी हैं?
शनि नक्षत्र परिवर्तन का राशियों पर असर
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन भाग्योदय लाने वाला सिद्ध होगा। व्यापार, नौकरी, शिक्षा, उद्योग, धर्म-कर्म और आध्यात्मिक काम से जुड़े जातक काफी लाभान्वित होंगे। व्यवसायियों के बिजनेस में प्रगति होगी। गाड़ियों के शो रूम मालिक अच्छा लाभ कमाएंगे। नौकरीपेशा जातक की अपने अधिकारियों और सहकर्मियों से अच्छी पटेगी। अच्छे पद पर ट्रांसफर होने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स जातक को अपने टीचर से करियर में सफलता के लिए मार्गदर्शन मिलेगा। परीक्षा में अच्छे नंबर से पास होंगे। आध्यात्मिक रुझान बढ़ेगा। धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि (Leo)
शनि के नक्षत्र परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों को धन लाभ होगा, शिक्षा में प्रगति होगी, वाणिज्य-व्यवसाय में मुनाफा बढ़ेगा। करियर के क्षेत्र में स्टूडेंट्स पढ़ाई पर फोकस रहेंगे। बेरोजगारों को काम मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा सचेत रहना होगा। व्यापारियों में कामकाज और लेनदेन उछाल आएगा, जो बढ़िया मुनाफा देगा। व्यापारी वर्ग साझेदारी कर सकते हैं, जो आय बढ़ाने वाला होगा। निवेश करने के लिए यह समय बढ़िया है। दिया हुआ कर्ज वापस मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग और समरसता कायम रहेगी। जीवनसाथी का साहचर्य और सहयोग से घर माहौल खुशनुमा रहेगा।
ये भी पढ़ें: मई महीने का ‘सबसे बड़ा राशि परिवर्तन’… 5 राशियों का पॉजिटिव टाइम शुरू, बन रहा है कुबेर योग
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ शनि की स्वराशि है। पूर्वाभाद्रपद के तीन चरण का संयोग कुंभ राशि से जुड़ रहा है। इसके प्रभावस्वरुप कुंभ राशि के जातकों को विशेष लाभ होने के योग बन रहे हैं। प्रचुर धन लाभ हो सकता है, आमदनी के नए स्रोत विकसित होने के योग हैं। मैन्यूफैक्चरिंग के काम में उत्पादन बढ़ेगा। गोदाम में रखे माल अच्छी कीमतों पर बिक सकते हैं। कोर्ट-कचहरी (जुडिशियरी) से जुड़े लोग प्रमोशन पाएंगे। जजों की प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। लोहा उद्योग में तेजी आएगी, जिसका लाभ इससे जुड़े व्यवसायियों को होने की संभावना है। स्टूडेंट्स जातक कम्पीटीशन में बढ़िया प्रदर्शन करेंगे। परिवारजनों का सहयोग बना रहेगा।
ये भी पढ़ें: 1 मई को 7 राशियों को जबरदस्त आर्थिक लाभ, बुध-मंगल युति से बन रहा है वेशी राजयोग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
21 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines