Shani Gochar 2026 Rashifal: 30 साल बाद अपने नक्षत्र में जाएंगे शनि, इन 3 राशियों होंगे पौ-बारह, धन-धान्य से भर जाएगा घर

Shani Gochar 2026 Rashifal: 20 जनवरी 2026 को शनि 30 साल बाद अपने ही उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. स्व-नक्षत्र में शनि का यह गोचर धन, स्थिरता और राहत देगा. आइए जानते हैं, किन 3 राशियों के लिए यह गोचर बेहद लाभकारी है, जिनका घर धन-धान्य से भर जाएगा?

Shani-Gochar-2026-Rashifal
विज्ञापन

Shani Gochar 2026 Rashifal: शनि एक धीमी गति से चलने वाले और कर्म, न्याय, अनुशासन और दीर्घकालिक परिणाम देने वाले ग्रह हैं. जब शनि नक्षत्र बदलते हैं, तो उसके प्रभावों की दिशा और स्वरूप में स्पष्ट परिवर्तन देखा जाता है. यही कारण है कि शनि की हर चाल पर पंडितों और ज्योतिषियों की नजर रहती है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 20 जनवरी, 2026 को शनि ग्रह पूर्वाभाद्रपद से निकलकर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे. उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी ग्रह शनि स्वयं हैं यानी इस गोचर शनि स्व-नक्षत्रगृही होंगे.

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर बेहद शुभ और फलदायी होता है, क्योंकि इस गोचर से शनि के पास नक्षत्र स्वामित्व बल होता है. इस स्थिति में शनि पूरी शक्ति और आत्मविश्वास से कार्य करते हैं और उनके फल देने में भ्रम, विरोध या विकृति नहीं होती है. इसके साथ ही साढ़ेसाती और ढैय्या के असर से भी राहत मिलती है. उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में शनि गोचर का प्रभाव यूं तो सभी राशियों पर होगा, लेकिन इन 3 राशियों का घर धन-धान्य से भर जाएगा. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

वृषभ राशि

यह समय धन-धान्य के लिहाज से अनुकूल रहेगा. आय में निरंतरता आएगी. पुराने प्रयास अब फल देंगे. कामकाज में धैर्य से बड़ी उपलब्धि मिलेगी. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. भविष्य की योजनाएं मजबूत आधार पाएंगी. व्यवसाय में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं. खर्चों पर नियंत्रण बना रहेगा. जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. निवेश से जुड़े फैसले लाभकारी साबित हो सकते हैं. समाज और रिश्तों में मान-सम्मान बढ़ेगा. अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी विश्वसनीयता और प्रभाव बढ़ेगा.

मकर राशि

शनि आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए यह गोचर विशेष बल देगा. करियर में ठोस प्रगति के योग बनेंगे. जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, पर परिणाम भी मजबूत होंगे. बचत और निवेश से लाभ होगा. संपत्ति या वाहन से जुड़ा सुख मिल सकता है. घर में आर्थिक स्थिरता आएगी. लंबे समय से चल रही अड़चनें दूर होंगी. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी. भविष्य को लेकर योजनाएं स्पष्ट होती जाएंगी. प्रमोशन या पद में बदलाव के संकेत मिल सकते हैं. नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी और निर्णय मजबूत रहेंगे.

विज्ञापन

मीन राशि

शनि का स्व-नक्षत्र गोचर आपके लिए स्थिरता और समृद्धि लेकर आएगा. रुके हुए काम धीरे-धीरे गति पकड़ेंगे. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. घर में धन का प्रवाह बढ़ेगा. परिवार की जरूरतें आसानी से पूरी होंगी. मेहनत का फल साफ दिखाई देगा. सम्मान और भरोसा दोनों बढ़ेंगे. नौकरी या व्यवसाय में स्थायित्व महसूस होगा. वरिष्ठ लोगों से सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा. मानसिक तनाव में कमी आएगी और आत्मविश्वास मजबूत होगा. धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है. जीवन में संतुलन और संतोष की भावना प्रबल होगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ