Shani Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब ग्रह गोचर करते हैं, तो सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव पड़ता है। बता दें कि शनि 2024 में राशि में परिवर्तन नहीं करने वाले हैं, लेकिन चाल में बदलाव जरूर करेंगे। शनि की चाल में बदलाव बहुत ही विशेष महत्व रखती है।
ऐसे में 17 फरवरी 2024 दिन शनिवार को शाम 6 बजकर 43 मिनट पर शनि देव कुंभ राशि में अस्त हो जाएंगे। उसके बाद 25 मार्च 2024 दिन सोमवार को सुबह 5 बजकर 8 मिनट पर शनिदेव उदय होंगे। ऐसे में शनिदेव कुंभ राशि में रहते हुए अपनी चाल में बदलाव करेंगे।
ज्योतिषियों के अनुसार, शनिदेव के उदय होने से सभी 12 राशियों के साथ पृथ्वी पर मौजूद सभी प्राणियों पर प्रभाव पड़ेगा। आज इस खबर में जानेंगे आखिर शनि देव के उदय होने से किन-किन राशियों पर प्रभाव पड़ने वाला है। आइए विस्तार से जानते हैं।
धनु राशि
मार्च के महीने में शनि देव के उदय होने से धनु राशि वाले जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। जातक को बॉस और सीनियर के सहयोग से करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। साथ ही आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी। जिस जातक का मन विदेश जाने का मन है उनकी इच्छा पूरी हो सकती है।
यह भी पढ़ें- मकर संक्रांति के बाद 3 राशियों का खुल जाएगा भाग्य, करियर में मिलेगी सफलता
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए साल 2024 काफी फायदेमंद रहेगा। मार्च में शनि देव के उदय होने से आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनको शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही घरवालों की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा।
वृषभ राशि
मार्च में शनिदेव के चाल बदलने से वृषभ राशि वालों के लिए बेहद शुभ परिणाम लेकर आने वाला है। जिस जातक का कार्य सालों से रुका हुआ है वह पूरा हो जाएगा। साथ ही अचानक धन कमाने का प्रबल योग बन रहा है। घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। साथ ही करियर में सफलता मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- शनि की राशि में सूर्य करेंगे प्रवेश, 4 राशियों की बदलेगी किस्मत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
3 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
19 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines