Shukra Gochar 2024: मकर संक्रांति के बाद 3 राशियों का खुल जाएगा भाग्य, करियर में मिलेगी सफलता

Shukra Gochar Effect 2024: मकर संक्रांति के कुछ दिन बाद शुक्र अपनी राशि परिवर्तन करने वाले हैं, जिससे कुछ राशियों को लाभ होगा।

Shukr Gochar
विज्ञापन

Shukra Gochar Effect 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2024 में मकर संक्रांति 15 जनवरी 2024 दिन सोमवार को मनाई जाएगी। इस दिन स्नान-दान का बहुत महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन ग्रहों के राजा सूर्य अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। मकर राशि में प्रवेश करने से पहले सूर्य देव धनु राशि में हैं। बता दें कि मकर संक्रांति के कुछ दिन बाद शुक्र देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह को सुख का कारक माना जाता है। माना जाता है कि जिस जातक पर शुक्र देव प्रसन्न होते हैं, उन पर मां लक्ष्मी की भी कृपा होती है। कहा जाता है कि यदि शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जाते हैं। आज इस खबर में जानेंगे कि आखिर मकर संक्रांति के बाद किन-किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

मकर संक्रांति के बाद मेष राशि वालों को भौतिक सुख प्राप्त होगा। जमीन-जायदाद संबंधित सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी। नई गाड़ी खरीद सकते हैं। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं, उनको अचानक सफलता मिल सकती है। साथ ही करियर में अचानक बदलाव देखने को मिलेंगे। यूं कहा जाए तो मकर संक्रांति के बाद मेष राशि के जातक ऐशो-आराम के जिंदगी व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि

शुक्र ग्रह के गोचर से मिथुन राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा। जातक को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। वाहन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सीनियर के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। अपनी वाणी को संयम में रखें। किसी से बेवजह बहस न करें।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर लाभदायक रहेगा। मकर संक्रांति के बाद कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। घरवालों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। शुक्र देव की कृपा से जातक को भौतिक सुख प्राप्त होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ