Shahad Ke Upay: सर्दियों में शहद को सेहत के लिए वरदान बताया जाता है। यदि बात भाग्य चमकने की हो तो शहद के ज्योतिष उपायों का कोई सानी नहीं। ज्योतिष के अनुसार, शहद ना सिर्फ आपकी सेहत को फायदा देता है बल्कि इससे जुड़े चमत्कारी उपाय आपकी कई समस्याओं का अंत कर सकते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में।
यह भी पढ़ेंः शुक्रवार को ऐसे करें शिव-पार्वती की पूजा, नौकरी में होगा प्रमोशन, बिजनेस में भी मुनाफा मिलेगा
जानिए शहद के ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में (Shahad Ke Upay)
1. पॉजिटिव एनर्जी का वास
शहद के प्रयोग से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इसके लिए चांदी की कटोरी में शहद भरकर पूजा कक्ष में रख दे। इस प्रयोग से घर में सुख-शांति का भी वास होता है।
2. कारोबार की मंदी दूर करने का उपाय
कारोबार में मंदी चल रही है, जिसकी वजह से लाभ नहीं हो रहा है तो शहद का यह उपाय आपको जरूर लाभ दे सकता है। इसके लिए आप शहद को दही के साथ मिला लें और किसी नदी या तालाब में प्रावहित कर दें। ऐसा करने से व्यापार में आपको लाभ होगा और नौकरी में भी अच्छे अवसर मिलना शुरू हो सकते हैं।
3. कलह निवारण के लिए Shahad Ke Upay
अगर घर के सदस्यों के बीच हर रोज लड़ाई-झगड़ा होता है, जिससे घर की शांति खत्म होती जा रही है, तो आप हर रोज सुबह शहद का सेवन करें। ऐसा करने से घर में शांति बनी रहेगी। साथ ही मांगलिक दोष से प्रभावित व्यक्ति को मंगलवार को शहद चाटना चाहिए।
यह भी पढ़ेंः JYOTISH TIPS: आज ही जेब में रखें ये चीज, फटाफट बन जाएंगे करोड़पति
4. फिजूल खर्च और आर्थिक समस्या होगी दूर
अगर आपके बने बनाए कार्य बिगड़ रहे हैं और कुंडली में राहु-केतु भी परेशान कर रहे हैं तो आप चांदी के बर्तन में शहद भरकर रख दें। ऐसा करने से आपके कार्य बनने लग जाएंगे। साथ ही घर की फिजूल खर्चे भी खत्म होने शुरू हो जाएंगे और आर्थिक समस्या भी दूर होगी।
5. शनि दोष का निवारण
अगर आप शनि की साढ़ेसाती या फिर ढैय्या के प्रकोप से परेशान हैं, तो घर में मिट्टी के बर्तन में शहद भरकर रख लें। फिर इसको शनिवार के दिन मंदिर में जाकर चढ़ा दें। ऐसा करने से आपको शनि के प्रकोप से मुक्ति मिल जाएगी। आप शहद की बोतल भी दान कर सकते हैं।
6. नौकरी में नए अवसर का उपाय
नौकरी की परेशानी से बचने के लिए या फिर नए अवसर प्राप्त करने के लिए रविवार के दिन शहद का दान करें। साथ ही सूर्य को अर्घ्य देते समय पानी में थोड़ा शहद मिला लें। ऐसा करने से नौकरी में उन्नति होगी और समाज में आपका सम्मान भी बढ़ेगा।
यह भी पढ़ेंः कहीं आप भी तो नहीं करते हनुमानचालिसा के पाठ में ये गलती, वर्ना हो जाएंगे बर्बाद
7. कर्ज से मुक्ति के लिए Shahad Ke Upay
कड़ी मेहनत के बाद भी पर्याप्त धन लाभ नहीं हो रहा है, तो चिंता की कोई बात नहीं। इसके लिए आप घर के नींव में शहद दबा दें। ऐसा करने से ना सिर्फ आपको मेहनत का शुभ फल मिलेगा, बल्कि कर्ज की समस्या भी धीरे-धीरे दूर हो जाएगी
पंडित सुधांशु तिवारी “ज्योतिषाचार्य”
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
6 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines