Sunil Sharma
Read More
Parvati Puja: सनातन धर्म परंपरा में पंचदेव विष्णु, शिव, सूर्य, गणपति तथा देवी को प्रमुख स्थान दिया गया है। इनमें से किसी भी एक की पूजा करने से व्यक्ति मोक्ष प्राप्त कर सकता है। इन सभी की पूजा बहुत ही सरल और साधारण है। वैसे तो इन देवी-देवताओं के स्मरण मात्र से व्यक्ति के समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं। फिर भी ज्योतिष में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जिन्हें भक्त अपनी सुविधा के अनुसार कर सकते हैं।
इन सभी देवताओं में सबसे कठिन साधनाएं देवी की मानी गई है। उनके अलग-अलग रूप हैं, हर रूप के अनुसार उनकी अलग साधना बताई गई है। महाकाली जैसे रूपों की साधना जितनी उग्र हैं, पार्वती और लक्ष्मी रूप में उतनी साधना उतनी ही सरल और सौम्य है। शुक्रवार को मां भगवती का वार माना गया है। यदि शुक्रवार के दिन मां भगवती के निमित्त कुछ आसान से उपाय कर लिए जाएं तो व्यक्ति अपने सभी मनोरथ आसानी से पूर्ण कर सकता है। जानिए मां लक्ष्मी और पार्वती के ऐसे ही उपायों के बारे में
यह भी पढ़ेंः Shukrawar ke Upay: शुक्र को करें मां दुर्गा के ये उपाय, गरीबी, शत्रु और बीमारियों से पीछा छूटेगा
यह भी पढ़ें: अगर घर में है तुलसी तो ध्यान रखें ये नियम, वरना बर्बाद हो जाएंगे
इस दिन शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव और पार्वती की पूजा करें। उनका अभिषेक कर श्वेत पुष्प, वस्त्र, अक्षत, आदि अर्पित करें। देसी घी का दीपक जलाएं, तथा आरती करें। इस प्रकार शिव-पार्वती की पूजा से व्यक्ति को उन दोनों का आशीर्वाद मिलता है। परन्तु यहां यह ध्यान रखने की बात है कि शिव-पार्वती की पूजा में कभी भी दूर्वा, तुलसी, आंवला आदि का प्रयोग न करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।