हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सितंबर में ये 5 राशियां होंगी दौलत से मालामाल! ग्रहों ने एक साथ बनाया 3 शक्तिशाली राजयोग

Grah Gochar: सितंबर 2024 में बुध, शुक्र और शनि ग्रहों के विशेष योग बनने से कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ समय आने वाला है। पंच महापुरुष में से भद्र, मालव्य और शश जैसे शक्तिशाली राजयोगों का निर्माण होने से 5 राशियों को धन, समृद्धि और सफलता प्राप्त होने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Grah Gochar: सितंबर 2024 में हिन्दू धर्म के न केवल अनेक पर्व, त्योहार और उत्सव मनाए जाएंगे, बल्कि यह महीना ग्रहों के उत्सव का भी महीना है। बुध, शुक्र और शनि जैसे प्रभावशाली ग्रह अपने योग और युतियों से 3 शक्तिशाली राजयोगों का निर्माण कर रहे हैं। ये राजयोग इतने शुभ माने गए हैं कि जब ये बनते हैं, तो जातक को कई स्रोतों से धन की प्राप्ति होती और वह जीवन का हर सुख-भोग करता है।

बता दें, बुध और शुक्र ग्रह के गोचर से भद्र और मालव्य राजयोग बन रहे है, वहीं शनि ग्रह अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान होकर शश राजयोग बना रहे हैं। ये तीनों राजयोग वैदिक ज्योतिष के एक शक्तिशाली पंच महापुरुष राजयोग के अंग हैं। इन शक्तिशाली राजयोगों से कुछ राशियों का भाग्य का सितारा बुलंद हो सकता है। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

सितंबर ग्रह-गोचर का राशियों पर असर

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए सितंबर माह के ग्रह-गोचर लाभकारी साबित हो सकते हैं। आपकी इनकम बढ़ने के प्रबल योग हैं। शेयर बाजार में निवेश के लिए लिए यह समय बढ़िया है, निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन के साथ ट्रांसफर हो सकता है। व्यापार में विस्तार होने से लाभ में वृद्धि होगी। लव लाइफ के रिश्ते मजबूत होंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह के योग बन सकते हैं।

विज्ञापन

मिथुन राशि

सितंबर माह ग्रह-गोचर से बने राजयोगों से मिथुन राशि के जातकों जीवन काफी पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है। आपके धन संकट समाप्त होने के दिन आ गए हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा जातकों नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आमदनी बढ़ाने वाला साबित होगा। नए कस्टमर मिलने से कारोबार से मुनाफा बढ़ सकता है। लव लाइफ में मधुरता आएगी। रोमांस बढ़ेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना भाग्योदय करने वाला सिद्ध हो सकता है। धन कमाने के नए स्रोत मिलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों की इनकम भी बढ़ेगी। लेकिन साथ ही खर्च पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। स्टूडेंट्स को एग्जाम अच्छे रैंक से सफलता मिलेगी। विवाह योग्य अनमैरिड जातकों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। हर प्रकार के रिश्ते मजबूत होंगे।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध, शुक्र और शनि तीनों ही ग्रह काफी सकारात्मक रहने वाले हैं। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। निवेश से भी अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों का मान-सम्मान बढ़ेगा। कारोबारियों को व्यापार में विस्तार के नए अवसर मिलेंगे। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए सितंबर माह के ग्रह-गोचर बेहद अनुकूल सिद्ध हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने निवेश से लाभ होने की संभावना है। नए निवेश के लिए भी यह समय उत्तम है। नौकरीपेशा जातकों पर उनके अधिकारी या बॉस प्रसन्न रहेंगे। कारोबार से प्राप्त आय में स्थिरता बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: किचन में खाना बनाने से पहले जरूर कर लें ये 2 काम, घर से कभी नहीं जाएंगी मां लक्ष्मी!

ये भी पढ़ें: Lal Kitab Upay: रसोई में मौजूद ये 7 मसाले चमका देंगे किस्मत! जानें अचानक धन प्राप्ति के लाल किताब उपाय

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola