हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रामनवमी पर सूर्य के समान चमकेगा 5 राशियों का नसीब, 5 योगों के महासंयोग से होंगे मालामाल

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 6 अप्रैल, 2025 को रामनवमी का त्योहार मनाया जाएगा। इस साल इस दिन 5 योगों का महासंयोग हो रहा है, जिससे 5 राशियों का नसीब चमक सकता है। आइए जानते हैं, ये योग कौन-से है और किन 5 राशियों पर इसका सबसे अधिक असर होने वाला है।

विज्ञापन

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 6 अप्रैल, 2925 को पड़ रही है। इस दिन ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म दिन के दोपहर में कर्क लग्न कर्क और अभिजीत मुहूर्त में राजा दशरथ के यहां हुआ था। इसलिए इस तिथि को नवरात्र की महानवमी के साथ रामनवमी भी मनाई जाएगी। यह अपने आप में बेहद शुभ दिन है, लेकिन साल 2025 को इस दिन बन रहे विशेष शुभ योगों के महासंयोग से यह दिन और भी खास और फलदायी बन गया है।

रामनवमी पर बन रहे हैं ये शुभ योग

पंचांग के अनुसार, रामनवमी के शुभ अवसर पर सुकर्मा योग का संयोग बन रहा है, जो शाम के 06:55 PM तक व्याप्त रहेगा। इसके साथ ही इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का रवि पुष्य योग और रवि योग से महासंयोग हो रहा है। आपको बता दें कि सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि पुष्य योग और रवि योग का शुभ प्रभाव दिन भर रहेगा है. इसके अलावा चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर शिववास योग भी है, जब महादेव शिव और देवी पार्वती कैलाश पर विराजमान रहेंगे।

ये भी पढ़ें: इन 3 राशियों के लिए हीरा और सोना से भी अधिक फायदेमंद है तांबे का छल्ला, लग जाता है धन-दौलत का अंबार

विज्ञापन

रामनवमी पर योगों के महासंयोग का राशियों पर असर

रामनवमी पर बने रवि पुष्य योग के कारण यह दिन खरीदारी और नए काम की शुरुआत के लिए बेहद खास है। सर्वार्थ सिद्धि योग के असर से सभी काम में सफलता मिलने के योग हैं। इन सब योगों के महासंयोग का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए यह बेहद लाभकारी है। भगवान सूर्य और श्रीराम की कृपा के साथ इन 5 राशियों के जातकों पर मां दुर्गा भी कृपा बरसाएंगी। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

मेष राशि

रामनवमी पर मेष राशि वालों के लिए विशेष शुभ फल मिल सकते हैं। इस दिन के महासंयोग से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। नौकरी या व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ हो सकता है। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आपके कार्य में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। कोई पुराना रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए रामनवमी का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। इस दिन आपके साथ कुछ ऐसा हो सकता है, जिससे आपका आर्थिक स्थिति मजबूत हो। व्यवसाय और नौकरी में भी कुछ नए और अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आप जिस दिशा में प्रयास कर रहे हैं, उसमें सफलता मिलने के आसार हैं। परिवार के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए भी रामनवमी का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। इस दिन आपकी मेहनत का फल मिलेगा और आप अपने लक्ष्य के करीब पहुंच सकते हैं। आपके लिए धन लाभ के रास्ते खुल सकते हैं। कुछ नई योजनाओं के साथ आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और किसी पुराने विवाद का हल भी निकल सकता है।

विज्ञापन

तुला राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए रामनवमी पर बन रहे योगों का महासंयोग अच्छा रहेगा। यह दिन आपके लिए धन लाभ का समय साबित हो सकता है। आपको पुराने निवेशों का अच्छा लाभ मिलेगा और आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। किसी पारिवारिक समस्या का समाधान हो सकता है। आप परिवार के साथ खुशहाल समय बिता सकते हैं। यात्रा के बन रहे हैं, जो लाभकारी रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इनकम का फ्लो तेज होगा। किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। इससे आपके काम में प्रगति होगी। नौकरी नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन के साथ नए अवसर मिल सकते हैं। यह समय आपकी मेहनत के अच्छे परिणाम देने वाला होगा। शिक्षा, धर्म और अध्यात्म से जुड़े जातकों के उन्नति होगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: इन 3 तारीखों में जन्मी लड़कियां होती हैं हर काम में सफल, बनती हैं बेशुमार धन की मालकिन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola