Rahu Transit 2024: ज्योतिष शास्त्र में राहु को रहस्य का कारक ग्रह माना गया है। जिन लोगों के ऊपर राहु मेहरबान होते हैं, उन्हें जीवन का हर सुख मिलता है। जीवन में चल रही सभी परेशानियां खत्म हो जाती हैं। वहीं जिन लोगों की कुंडली में राहु सही समय पर सही स्थान पर विराजमान नहीं होता है, तो इसके कारण उन्हें समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। खासतौर पर आर्थिक नुकसान और सेहत से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। माना जाता है कि जब-जब राहु का गोचर होता है, तो उसके कारण 12 राशियों के जातकों के जीवन में बदलाव आता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, बीते दिन 10 नवंबर 2024 को देर रात 11 बजकर 31 मिनट पर पापी ग्रह राहु ने शनि के नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद में गोचर कर लिया है। चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिनके जातकों के लिए ये गोचर शुभ नहीं रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए राहु का ये गोचर शुभ नहीं रहेगा। आने वाले कुछ दिनों तक शादीशुदा जातकों को मानसिक तनाव रहने की संभावना है। छात्रों का पिता जी से झगड़ा हो सकता है, जिसके कारण मन बेचैन रहेगा। कारोबारियों के मुनाफे में गिरावट आएगी, जिसके कारण तनाव बढ़ेगा। जो लोग जॉब कर रहे हैं, उनका बॉस से झगड़ा हो सकता है। लड़ाई के दौरान यदि आपने अपनी वाणी पर संयम नहीं रखा तो, वो आपको नौकरी से भी निकाल सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Budh Gochar 2024: इन 3 राशियों के लिए शुभ रहेगा बुध गोचर, आमदनी बढ़ने के साथ सेहत में होगा सुधार!
धनु राशि
आने वाले कुछ दिनों तक धनु राशि के जातकों को राहु गोचर के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों के मन में गलत विचार हावी होंगे, जिसके कारण मन थोड़ा परेशान रहेगा। कारोबारियों को कारोबार में बड़ा नुकसान हो सकता है। जो लोग जॉब कर रहे हैं, उन्हें बॉस की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
मीन राशि
यदि आपकी मीन राशि है, तो आज से आने वाले कुछ दिन आपके अच्छे नहीं रहेंगे। पैसों की कमी के कारण नौकरीपेशा जातकों का मानसिक तनाव बढ़ेगा। कारोबारियों को धन हानि हो सकती है। पुराने निवेश से दुकानदारों को नुकसान हो सकता है। 50 से ज्यादा उम्र वाले जातकों की सेहत खराब हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar: चंद्र गोचर से बदला इन 3 राशियों का भाग्य; बढ़ेगी इनकम, मिलेगी सफलता!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
11 hrs agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
15 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
19 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines