Rahu Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार समय-समय पर नौ ग्रह द्वारा राशि और नक्षत्र परिवर्तन किया जाता है। शनि गोचर के बाद अप्रैल में कई अन्य ग्रह भी राशि परिवर्तन करेंगे। जबकि, मई महीने में गुरु गोचर करेंगे। इसके अलावा पापी ग्रह- राहु और केतु भी राशि परिवर्तन करेंगे। छाया और मायावी ग्रह राहु हमेशा वक्री होते हैं यानी राशि में उल्टी चाल चलते हैं। वर्तमान में गुरु की राशि मीन में विराजमान हैं लेकिन मई में शनि की राशि में राहु गोचर करेंगे।
ज्योतिष के अनुसार कुछ राशियों के लिए राहु का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। शनि की राशि में प्रवेश के साथ 3 राशियों की किस्मत को राहु चमका सकते हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार 18 मई, रविवार को शाम 4 बजकर 30 मिनट पर कुंभ राशि में राहु प्रवेश करेंगे। ऐसे में किन 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है? आइए जानते हैं।
मेष राशि (Mesh Rashi)
मेष राशि के लोगों के लिए राहु का कुंभ राशि में प्रवेश करना फलदायी रहेगा। शेयर बाजार में निवेश करने का विचार कर सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ का योग बनेगा। जातकों की जिंदगी में नए बदलाव हो सकते हैं। घर वालों के साथ संबंध सुधरेगा। वाद-विवादों से दूर रहने में भलाई रहेगी। परिवार के लोगों के साथ समय अच्छा बितेगा। कारोबार में तरक्की हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि (Mithun Rashi)
मिथुन राशि के लोगों के लिए राहु का कुंभ राशि में प्रवेश करना फलदायक साबित हो सकता है। जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। रिश्ते पहले से अधिक मजबूत हो सकते हैं। धार्मिक जगहों पर जाना हो सकता है। आपसी प्यार बढ़ सकता है। मांगलिक कार्य के योग बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। जातकों कार्यस्थल में साथियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। व्यापार में वृद्धि के लिए बनाए जा रहे प्लान फलदायी रहेंगे।
कुंभ राशि (Kumbh Rashi)
कुंभ राशि के लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। करियर में सफलता हासिल कर सकेंगे। बनाई गई योजनाओं में लाभ हासिल कर सकेंगे। धन वृद्धि के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों के आय वृद्धि की भी संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकेगा। पारिवारिक शांति रहेगी। व्यापार में वृद्धि हो सकती है। कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: इन 3 राशियों के लिए चांदी पहनना है नुकसानदायक, धन हानि के साथ पति-पत्नी के संबंध होते हैं खराब!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
रविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
7 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines