Zodiac Signs: इन 3 राशियों के लिए चांदी पहनना है नुकसानदायक, धन हानि के साथ पति-पत्नी के संबंध होते हैं खराब!

Silver Wearing is Harmful for These Zodiac Sign: आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें चांदी धारण नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं कि वो 3 राशियां कौन सी है?

Silver Wearing is Harmful for These Zodiac Sign

ये 3 राशियां न पहनें चांदी

विज्ञापन

Silver Wearing is Harmful for These Zodiac Sign: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में हर धातु का महत्व बताया गया है और सभी का किसी न किसी ग्रह से संबंध भी जोड़ा जाता है। जैसे गुरु बृहस्पति की मजबूती के लिए सोने के धातु से बनी चीजों को धारण करना चाहिए। ठीक वैसे ही चंद्र ग्रह की मजबूती के लिए चांदी के धातु को पहनने की सलाह दी जाती है। मन, स्त्री, आत्मविश्वास आदि के कारक ग्रह चंद्र की मजबूती के लिए चांदी की चीजों को धारण करना शुभ माना जाता है। यहां तक कि शुक्र की मजबूती के लिए चांदी को उपहार में देना भी लाभकारी माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए चांदी को पहनना या गिफ्ट के रूप में लेना नुकसानदायक हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)

ज्योतिष के अनुसार वृषभ राशि के जातकों को चांदी की अंगूठी या चांदी से बना अन्य गहने को पहनने से बचना चाहिए। चांदी की कोई भी वस्तु धारण करने से इस राशि के जातकों की कुंडली में तीसरा भाव एक्टिव हो जाता है। ऐसे में इस राशि के लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मेहनत अधिक करनी पड़ती है और उसका फल जल्दी नहीं मिलता है। आर्थिक स्थिति भी कमजोर होती है। रिश्ते में मनमुटाव की स्थिति पैदा होती है।

विज्ञापन

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के लोगों को भी चांदी से बनी चीजों को नहीं पहनना चाहिए। सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य होता है और इस राशि के लोग चांदी से बनी चीजों को धारण करते हैं तो उनकी कुंडली में 12वां भाव एक्टिव हो जाता है। ऐसे में उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पैसों से संबंधित नुकसान हो सकता है। पैसा आएगा और रुके बिना ही खर्च हो जाएगा। नौकरी से संबंधित नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों को भी चांदी की चीज नहीं पहननी चाहिए। अगर आप धारण करते हैं तो कुंडली में 7वां भाव एक्टिव हो जाता है। ऐसे में पति-पत्नी के बीच मनमुटाव रहता है। छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई-झगड़ा होने लगता है। बिना वजह के विवाद रहते हैं। सड़क हादसा हो सकता है। समस्याएं खुद आपके पास चलकर आने लग सकती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ