---विज्ञापन---

Pataka Yog: 12 राशियों पर पताका योग का कैसा प्रभाव? जानें शनि, मंगल, गुरु और शुक्र किन पर ज्यादा मेहरबान

Pataka Yog: शनि, मंगल, गुरु और शुक्र जैसे बड़े ग्रह करीब 100 साल बाद पताका योग बना रहे हैं जो 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव डाल सकता है। आइए जानते हैं किन राशि के लिए शुभ और किन राशियों पर पताका योग का अशुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है।

---विज्ञापन---

Pataka Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 9 ग्रह और 12 राशियां हैं। दोनों का एक दूसरे से खास संबंध हैं। अगर ग्रहों द्वारा चाल बदली जाती है तो इसका असर सभी राशियों पर अच्छा व बुरा होता है। किसी भी राशि में एक निश्चित समय के लिए कोई भी ग्रह विराजमान रहता है। कई बार ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है जब एक से अधिक ग्रह एक ही लाइन में आते हैं। 26 जनवरी तक ऐसा योग बन रहा है जब सौरमंडल के 6 ग्रह एक साथ एक कतार में दिखाई देंगे। ऐसे में पताका योग का निर्माण होगा।

6 ग्रहों से बनेगा पताका योग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि, मंगल, गुरु और शुक्र ग्रह के अलावा यूरेनस और नेपच्यून से पताका योग का निर्माण हो रहा है। ऐसी स्थिति करीब 100 साल बाद बनी है जब आसमान में मंगल, गुरु, शुक्र और शनि ग्रह को देखा जा सकेगा, लेकिन नेपच्यून और यूरेनस को देखने के लिए टेलीस्कोप का यूज करना होगा। 6 ग्रहों से मिलकर बन रहा पताका योग 12 राशियों में किस राशि पर शुभ और किस पर अशुभ असर डाल रहा है? आइए जानते हैं।

---विज्ञापन---

इन 4 राशियों के लिए रहेगा मिलाजुला

  1. तुला राशि
  2. धनु राशि
  3. सिंह राशि
  4. मीन राशि

पताका योग इन चार राशियों के लिए मिलाजुला है। नौकरी कर रहे हैं तो नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं जो आपके लिए किसी चुनौती कम नहीं होगी। उधार देंगे तो वो पैसे वापस मिलने में अधिक समय लगेगा। खर्चा पहले ज्यादा बढ़ेगा। फायदा भी होगा, लेकिन नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है।

इन 4 राशियों के लिए शुभ है पताका योग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पताका योग के निर्माण होने से 12 राशियों में से 4 राशियों के जातकों पर शुभ असर पड़ रहे हैं। इन राशियों की किस्मत चमकने वाली है। करियर, नौकरी, कारोबार से लेकर अन्य मामलों में सफलता हासिल कर सकेंगे। धन वृद्धि के योग बनेंगे जो आपको सफलता दिलाने में मदद करेंगे। वाहन सुख प्राप्त होगा। घर-संपत्ति में वृद्धि हो सकती है।

---विज्ञापन---

ये हैं वो खुशकिस्मत राशियां

  1. मेष राशि
  2. वृषभ राशि
  3. मकर राशि
  4. कुंभ राशि

इन 4 राशियों के लिए रहेगा अशुभ

ज्योतिष के अनुसार पताका योग से 4 राशियों पर अशुभ योग बन रहा है। फिजूल खर्चों में वृद्धि हो सकती है। काम बनते-बनते रुक सकते हैं। व्यापारियों के व्यापार में अड़चन आ सकती हैं। धन संबंधित नुकसान हो सकता है। निवेश करने से भारी नुकसान हो सकता है।

  1. कर्क राशि
  2. वृश्चिक राशि
  3. कन्या राशि
  4. मिथुन राशि

ये भी पढ़ें- Video: चुपचाप सोने से पहले सिरहाने रख दें ये 10 चीजें!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

First published on: Jan 24, 2025 01:38 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola