हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Numerology Prediction: 19 जून से इन 2 मूलांक वालों को व्यापार में होगा लाभ और बढ़ेगा आत्मविश्वास, पढ़ें अंक भविष्यफल

Numerology Prediction: किसी की जन्म तारीख से मूलांक का पता कर सकते हैं. मूलांक से दैनिक भविष्यफल जान सकते हैं. आज 19 जून 2026 के दिन सभी मूलांक के लिए दिन कैसा रहेगा इसका भविष्यफल यहां पढ़ सकते हैं. आप मूलांक 1 से 9 तक सभी का भविष्यफल यहां पढ़ें.

विज्ञापन
Credit- AI Gemini

Numerology Prediction 19 June 2026: अंक ज्योतिष की दृष्टि से 19 जून 2026 शुक्रवार का दिन कई मूलांक के लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है. 19 जून के दिन का मूलांक 1+9=10 यानी 1+0=1 रहेगा. मूलांक 1 के स्वामी ग्रह सूर्यदेव हैं. सूर्य ग्रह को पिता, मान-सम्मान और नेतृत्व का कारक माना जाता है. 18 जून 2026 के दिन का भाग्यांक देखें, तो 1+9+0+6+2+0+2+6=26 यानी 2+6=8 रहेगा. भाग्यांक 8 के स्वामी शनिदेव हैं. शनि ग्रह को न्याय और परिश्रम का कारक माना जाता है. मूलांक 1 से लेकर 9 तक सभी पर सूर्य और शनि का प्रभाव रहेगा. इनके लिए दिन कैसा रहेगा इसके लिए यहां पढ़ें 19 जून का दैनिक भविष्यफल.

मूलांक 1 का भविष्यफल (जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28)

सूर्य के प्रभाव से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. आपके लिए समय अच्छा रहने वाला है. शनि के प्रभाव से परेशानी हो सकती है. कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी.

मूलांक 2 का भविष्यफल (जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29)

मूलांक 2 के स्वामी चंद्रमा है. इनका सूर्य से मित्रता का संबंध है. जबकि शनि से शत्रुता का संबंध है. आपको भावनात्मक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. शनि के कारण तनाव बढ़ सकता है.

विज्ञापन

मूलांक 3 का भविष्यफल (जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30)

मूलांक 3 के स्वामी ग्रह गुरु हैं. गुरु ग्रह के प्रभाव से इन लोगों को करियर और शिक्षा में सफलता मिल सकती है. अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है. आपके लिए समय अच्छा रहेगा.

ये भी पढ़ें – Numerology Love Life: मूलांक 3 के लिए बेस्ट लाइफ पार्टनर होते हैं ये लोग, खुशहाल होता है वैवाहिक जीवन

विज्ञापन

मूलांक 4 का भविष्यफल (जन्म तारीख 4, 13, 22 और 31)

मूलांक 4 के स्वामी राहु हैं. इन लोगों का शनि के साथ मित्रता का भाव है. इन्हें कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है. सूर्य के प्रभाव से किसी से मतभेद हो सकता है. सेहत को लेकर सावधान रहना होगा.

मूलांक 5 का भविष्यफल (जन्म तारीख 5, 14 और 23)

मूलांक 5 के स्वामी बुध ग्रह का सूर्य स मित्रता और शनि से तटस्थ संबंध है. इन लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा. व्यापार और करियर में सफलता मिल सकती है. शनि के कारण सेहत प्रभावित हो सकती है.

विज्ञापन

मूलांक 6 का भविष्यफल (जन्म तारीख 6, 15 और 24)

मूलांक 6 के स्वामी शुक्र का संबंध शनि के साथ मित्रता और सूर् यके साथ शत्रु का है. इन लोगों पर दोनों ग्रहों से मिलाजुला प्रभाव रहेगा. रिश्तों और आर्थिक मामलों में आप लोगों को सावधान रहना होगा. आपके खर्च बढ़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें – Mahabharata Story: भगवान श्रीकृष्ण ने पांडवों के लिए मांगे थे ये 5 गांव, आज बन चुके हैं बड़े शहर, जानिए नाम

विज्ञापन

मूलांक 7 का भविष्यफल (जन्म तारीख 7, 16 और 25)

मूलांक 7 के स्वामी ग्रह केतु हैं. इन लोगों का दिन केतु और शनि-सूर्य के प्रभाव से सामान्य रहेगा. काम के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा. इन लोगों को मेहनत के बाद सफलता मिलेगी.

मूलांक 8 का भविष्यफल (जन्म तारीख 8, 17 और 26)

मूलांक 8 के स्वामी शनिदेव हैं. इन लोगों को अनुशासन और मेहनत से लाभ होगा. सूर्य के अशुभ प्रभाव के कारण सेहत को लेकर परेशान रह सकते हैं. आपको सावधान रहने की जरूरत है.

विज्ञापन

मूलांक 9 का भविष्यफल (जन्म तारीख 9, 18 और 27)

मूलांक 9 के स्वामी मंगल का सूर्य के साथ मित्रता और शनि के साथ तटस्थ स्वभाव है. इन लोगों पर दोनों ग्रहों का प्रभाव देखने को मिलेगा. सूर्य के प्रभाव से आत्मविश्वास बढ़ेगा. आपके कार्यों में देरी का सामना करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें – Ratna Shastra: मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही सफलता, तो जरूर धारण करें ये 3 रत्न, बदल सकती है तकदीर

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola