Shubman Gill: भारत का 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड दौरा शुरू होने वाला है. पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच दोनों टीमों के बीच खेले जाएंगे. शुरुआत तीन वनडे और टेस्ट मैचों में शुभमन गिल टीम के कप्तान रहेंगे. न्यूजीलैंड का दौरा भारत के लिए अहम है. वनडे और टेस्ट तो बहुत महत्वपूर्ण हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को देखते हुए दोनों टेस्ट मैच भारत को जीतने होंगे. शुभमन गिल इस दौरे को शानदार बनाना चाहते हैं. वो अपनी कप्तानी में टीम को जीत दिलाना चाहते हैं. इसके लिए उन्होंने एक अनोखा कदम उठाया है. कहा गया है कि गिल अपने खर्चे पर 4-5 नेट गेंदबाज न्यूजीलैंड लेकर जा रहे हैं.
शुभमन गिल का मास्टर प्लान
आप जानते हैं कि विदेशी दौरे पर BCCI खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए नेट गेंदबाजों की व्यवस्था करता है. ये जिम्मेदारी खिलाड़ियों की नहीं होती है. शुभमन गिल ने बड़ी पहल की है. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार शुभमन 23 या 24 को न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो सकते हैं. वो इंडिया ए की टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. गिल पहले न्यूजीलैंड जाकर वहां की पिचों पर लंबे नेट सेशन के जरिए खुद को निखारने की कोशिश करेंगे. रिपोर्ट के अनुसार रेड बॉल प्रैक्टिस के लिए वो अपने साथ 4 से 5 नेट बॉलर्स लेकर जाएंगे. इन सभी गेंदबाजों के न्यूजीलैंड आने-जाने के हवाई टिकट, यात्रा और होटल में ठहरने का पूरा खर्च खुद शुभमन उठाएंगे. बीसीसीआई का इसमें कोई रोल नहीं रहेगा. ऐसा पहली बार है जब कोई भारतीय क्रिकेटर अपने खर्च पर गेंदबाजों को विदेश ले जा रहा है.
रणजी भी खेलेंगे शुभमन गिल
न्यूजीलैंड जाने से पहले शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में भी हिस्सा लेने वाले हैं. 18 अक्टूबर से मुल्लांपुर में पंजाब का मुकाबला छत्तीसगढ़ से होगा. इस मैच में शुभमन भी खेलने वाले हैं. उन्हें रेड बॉल से प्रैक्टिस का मौका मिल जाएगा. सभी चाहते हैं कि शुभमन पंजाब के लिए रन बनाए. इससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा. गिल 4 नवंबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती 3 मैचों में भारत की कप्तानी करने वाले हैं. आखिरी 2 वनडे मैचों में उनकी जगह श्रेयस अय्यर कप्तानी करेंगे. गिल इस दौरान टेस्ट की तैयारी में जुट जाएंगे. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 19 नवंबर से वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जाएगा.
पहले तीन वनडे के लिए भारत की वनडे टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर , केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा*, कुलदीप यादव.
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम
शुभमन गिल (कप्तान) यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर)*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज.