Numerology Love Life: मूलांक 3 के लिए बेस्ट लाइफ पार्टनर होते हैं ये लोग, खुशहाल होता है वैवाहिक जीवन

Numerology Love Life: अंक ज्योतिष में मूलांक के जरिए स्वामी ग्रह और इससे स्वभाव और भविष्य के बारे में जान सकते हैं. किसी मूलांक के लोगों के लिए अच्छा लाइफ पार्टनर कौन होता है इसका अंदाजा लगा सकते हैं. आइये मूलांक 3 के लिए लकी मूलांक लाइफ पार्टनर के बारे में जानते हैं.

mulank.jpg_bd0d58

Photo Credit- News24GFX

Numerology Love Life: मूलांक 3 वालों के लिए किस मूलांक के लिए लोग अच्छे लाइफ पार्टनर साबित होते हैं. इसके बारे में आप यहां जान सकते हैं. किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है. मूलांक 3 वालों के स्वामी ग्रह राहु होते हैं. राहु ग्रह के प्रभाव से यह लोग ज्ञानी, गंभीर और अनुशासित माने जाते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार, इन लोगों की जोड़ी कई मूलांक के लोगों के साथ अच्छी जमती है. इन लोगों के लिए किन मूलांक के लिए बेस्ट पार्नटर साबित होते हैं आइये जानते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 1 वाले लोग

किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है. मूलांक 1 का संबंध सूर्य ग्रह से माना जाता है. इन लोगों की जोड़ी मूलांक 3 वालों के साथ अच्छी बनती है. मूलांक 1 वाले सूर्य के प्रभाव से नेतृत्व क्षमता में अच्छे होते हैं. मूलांक 3 वाले ज्ञान के धनी होते हैं. इन लोगों की आपस में अच्छी बनती है.

विज्ञापन

मूलांक 2 वाले लोग

महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है. इन लोगों के स्वामी ग्रह चंद्रमा माने जाते हैं. चंद्र ग्रह के प्रभाव से यह लोग भावनात्मक और केयरिंग स्वभाव के होते हैं. मूलांक 3 के लोगों से इनके विचार मिलते हैं. इन लोगों की आपस में अच्छी बनती है. मूलांक 3 की जोड़ी मूलांक 2 वालों के साथ अच्छी रहती है.

विज्ञापन

मूलांक 5 वाले लोग

अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है. इन लोगों के स्वामी ग्रह बुध माने जाते हैं. मूलांक 3 वालों की जोड़ी मूलांक 5 वालों के साथ अच्छी बनती है. इन दोनों मूलांक के लोग बुद्धिमान और अधिक बात करने वाले होते हैं. इन लोगों का स्वभाव एक जैसा होता है. इन मूलांक की आपस में अच्छी जोड़ी जमती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ