IND vs NZ: इंडिया के टेस्ट टीम में हुई इन 5 स्टार खिलाड़ियों की वापसी, श्रीलंका के खिलाफ नहीं मिला था मौका

IND vs NZ: टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-0 से जीत मिली थी. जिसके बाद अब टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर जाने वाली है. जिसके लिए अब टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. इस दौरान इंडिया की टेस्ट टीम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है.

Team India/ Image Source: ANI

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में हुई इन 5 खिलाड़ियों की वापसी (Team India/ Image Source: ANI)

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है. जिसकी शुरुआत 19 नवंबर से होने वाली है. इस सीरीज के लिए अब टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है. श्रीलंका के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज पर नजर डाले तो अब टीम इंडिया में कई बदलाव नजर आ रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान टीम इंडिया में 5 स्टार खिलाड़ियों की वापसी हुई है. इस दौरान युवा तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की भी किस्मत खुल गई है. उनकी लंबी समय के बाद वापसी हुई है. 

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह 

दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान टीम में जगह नहीं मिली थी. उस समय बुमराह को भारतीय चयनकर्ताओं ने आराम दिया था. न्यूजीलैंड के खिलाफ बुमराह की वापसी के बाद टीम इंडिया बहुत ही मजबूत नजर आ रही है. बुमराह तेज गेंदबाजी अटैक की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे. 

विज्ञापन

आकाशदीप 

तेज गेंदबाज आकाशदीप की भी लंबे समय के बाद भारतीय टीम में वापसी हुई है. इंजरी के कारण इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद आकाशदीप टीम इंडिया के लिए नहीं खेले हैं. फिट होने के बाद आकाशदीप ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करके खुद को साबित कर दिया है. जिसके कारण ही अब उनकी टीम में वापसी हो गई है. 

साई सुदर्शन 

नंबर 3 के बल्लेबाज साई सुदर्शन की भी टीम इंडिया में वापसी हो गई है. सुदर्शन को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जगह मिली थी. लेकिन वो इंजरी के कारण बाहर हो गए थे. अब सुदर्शन पूरी तरह से फिट हो गए हैं. जिसके कारण ही उनकी टीम में वापसी हो गई है. सुदर्शन को फिलहाल प्लेइंग 11 में जगह के लिए लड़ना होगा. 

विज्ञापन

नीतीश कुमार रेड्डी 

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी भी श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे. टीम मैनेजमेंट फिलहाल रेड्डी का इस्तेमाल बहुत ही सोच समझकर कर रही है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को ऑलराउंडर की जरूरत है. जिसके कारण ही टीम मैनेजमेंट ने रेड्डी की मांग टेस्ट फॉर्मेट में भी की थी. 

विज्ञापन

अंशुल कंबोज 

उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को भी टेस्ट टीम में कमबैक का शानदार मौका मिला है. कंबोज ने पिछला टेस्ट मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. जिसके बाद वो टीम से बाहर हो गए थे. अब कंबोज की टीम इंडिया में वापसी हो गई है. कंबोज ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है. इसके साथ ही वो मौका पड़ने पर बल्ले से भी योगदान दे सकते हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ