'थप्पड़ मारा, बदसलूकी की…', CJP के तिरंगा मार्च में CRPF कॉन्स्टेबल पर हुआ हमला, दिल्ली पुलिस ने जारी किया वीडियो

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शुक्रवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस में ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च निकाला. दिल्ली पुलिस ने शनिवार को एक वीडियो जारी किया, जिसमें दावा किया गया है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला हुआ.

CJP Tiranga Protest

दिल्ली पुलिस ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें एक पुलिसकर्मी पर कथित तौर पर हमला हुआ है. Photo: X ( @Chitran34871136 )

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शुक्रवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस में ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च निकाला. इस दौरान जमकर बवाल हुआ. दिल्ली पुलिस ने शनिवार को एक वीडियो जारी किया, जिसमें दावा किया गया है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला हुआ. CNN-News18 की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के सूत्रों के बताया कि एक महिला यूट्यूबर होने का नाटक कर रही थी. उन्होंने राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 6 के पास एक अर्धसैनिक बल के जवान को थप्पड़ जड़ दिया.

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि विरोध प्रदर्शन की आड़ में कई पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों को निशाना बनाया गया. पुलिस जांच करने के लिए सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर जारी वीडियो को खंगाल रही है. हमले में शामिल प्रदर्शनकारियों और यूट्यूबर्स की पहचान करने की कोशिशें जारी हैं. सूत्रों के मुताबिक, उनके खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू करने की तैयारियां की जा रही थीं. दरअसल, CJP नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को हिरासत में लिए जाने के विरोध में 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में तिरंगा मार्च निकाला गया था, जिसका नेतृत्व अभिजीत दीपके करने वाले थे.

दीपके और नेहा बोरा को गिरफ्तार किया गया

कनॉट प्लेस में प्रस्तावित मार्च से पहले, अभिजीत दिपके और ‘ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन’ (AISA) की प्रमुख नेहा बोरा को एहतियातन गिरफ्तार कर लिया गया था. जानकारी के मुताबिक, नेहा बोरा को शनिवार सुबह रिहा कर दिया गया, जबकि अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट के सामने पेश किया गया. आपको बता दें कि CJP और विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक विवादित ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (SIR) प्रक्रिया को वापस लेने और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ