महेला जयवर्धने की छुट्टी के बाद कौन बनेगा MI का नया हेड कोच? CSK के दिग्गज समेत 5 बड़े नाम रेस में

Mumbai Indians: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने इस्तीफा दे दिया है. जयवर्धने के अलग होने के बाद फ्रेंचाइजी ने नए हेड कोच की तलाश शुरू कर दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रेंचाइजी ने नए हेड कोच पद के लिए 5 बड़े नाम शॉर्टलिस्ट भी कर लिए हैं.

Mumbai Indians Head Coach

मुंबई इंडियंस से अलग हुए महेला जयवर्धने (PIC Credit - ANI)

Mumbai Indians Head Coach: आईपीएल 2027 से पहले श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने मुंबई इंडियंस ने हेड कोच के पद से इस्तीफा दे दिया. शनिवार (17 अक्टूबर) को मुंबई इंडियंस ने बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि जयवर्धने ने करीब एक दशक तक फ्रेंचाइजी से जुड़े रहने के बाद अपने पद से हटने का फैसला किया है. उनके कार्यकाल में मुंबई ने तीन बार आईपीएल का खिताब जीत था. हालांकि, अब जयवर्धने के अलग होने के बाद फ्रेंचाइजी ने नए हेड कोच की तलाश शुरू कर दी है. MI टीम मैनेजमेंट उनके रिप्लेसमेंट को चुनने की तैयारी में जुट गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रेंचाइजी ने हेड कोच के पद के लिए 5 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज समेत दो ऑस्ट्रेलियाई शामिल हैं.

विज्ञापन

MI के नए हेड कोच की रेस में ये 5 बड़े नाम

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों से पता चला है कि मुंबई इंडियंस के नए हेड कोच बनने की रेस में CSK के पूर्व बैटिंग कोच माइकल हसी और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच का नाम सबसे आगे है. इनके अलावा, एड्रियन बिररेल, मार्क बाउशर और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन भी इस पद के लिए दावेदारी पेश करेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, शॉर्टलिस्ट किए गए पांच उम्मीदवारों के इंटरव्यू भी रविवार से शुरू होने की संभावना है. आईपीएल 2027 के ऑक्शन को ध्यान रखते हुए फ्रेंचाइजी जल्द ही अपने नए हेड कोच के नाम का ऐलान कर सकती है. अब देखना होगा कि MI इन पांच उम्मीदवारों में से किसे मुख्य कोच की जिम्मेदारी सौंपती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली 151 रनों की धमाकेदार पारी, टीम को दिलाई शानदार जीत 

माइकल हसी को माना जा रहा सबसे मजबूत दावेदार

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि माइकल हसी मुंबई इंडियंस के नए हेड कोच बनने के प्रबल दावेदारों में सबसे आगे बताए जा रहे हैं. ‘मिस्टर क्रिकेट’ के नाम से मशहूर हसी ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ करीब 9 साल तक कोचिंग की भूमिका निभाई है और उनके पास भारतीय पिचों और यहां की परिस्थितियों का अच्छा खासा अनुभव भी है, जो फ्रेंचाइजी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया को 2021 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने वाले पूर्व कप्तान आरोन फिंच भी मुंबई के मुख्य कोच बनने की दौड़ में आगे हैं. कप्तान के रूप में उन्होंने अपनी रणनीतिक समझ और दबाव की परिस्थितियों में फैसले लेने की क्षमता साबित की है.

विज्ञापन

इसके अलावा, इयोन मॉर्गन, मार्क बाउशर और एड्रियन बिररेल भी इस पद के लिए एक अहम उम्मीदवार बने हुए हैं. मॉर्गन ने इंग्लैंड की कप्तानी में करते हुए सीमित ओवरों के क्रिकेट में आक्रामक खेल और रणनीतिक बदलावों के जरिए नई पहचान बनाई है, जबकि बाउशर 2023 और 2024 में MI के हेड कोच भी रह चुके हैं. वहीं, बिररेल ने आयरलैंड और साउथ अफ्रीका सहित इंटरनेशनल क्रिकेट से जुड़े सेटअप में काम किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ