Numerology Prediction: 2 सितंबर, 2026 का दिन अंक ज्योतिष की गणना के हिसाब से काफी अलग सिद्ध हो सकता है. इस तारीख का मूलांक अंक के अनुसार 0+2 यानी 2 बनता है. वहीं, पूरी डेट यानी 02 – 09 – 2026 का योग भी 0 + 2 + 0 + 9 + 2 + 0 + 2 + 6 = 21, फिर 2+1 = 3 आता है. इस प्रकार इस दिन का मूलांक 2 और भाग्यांक 3 है. आपको बता दें, अंक ज्योतिष में अंक 2 का संबंध चंद्रमा से है, जो मन, भावनाओं और रिश्तों में सौम्यता के कारक और स्वामी ग्रह हैं. वहीं, अंक 3 का संबंध गुरु से है। वे ज्ञान, विकास, कम्युनिकेशन और शुभता के ग्रह हैं. खास बात यह है कि 2 सितंबर का दिन बुधवार है, जिसके स्वामी बुध हैं. ऐसे में इस दिन चंद्रमा की सौम्यता, गुरु के ज्ञान और बुध की स्मार्टनेस का अलग ही कॉम्बिनेशन देखने को मिल सकता है.
अंक ज्योतिष की इस गणितीय गणना के मुताबिक, इस दिन चंद्रमा और गुरु के जातकों के अंदर सीखने-समझने की जिज्ञासा बढ़ेगी। लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा. टीम के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। स्टूडेंट्स, टीचर्स, कंसल्टेंट्स, मीडिया और कंटेंट क्रिएशन से जुड़े लोगों के लिए यह दिन अच्छे मौके ला सकता है. करियर में नया कनेक्शन बन सकता है। कोई पुरानी अटकी हुई बात आगे बढ़ सकती है. पर्सनल लाइफ में पार्टनर के साथ बौद्धिक तालमेल बढ़ेगा। जिससे रिश्तों में मिठास रहेगी. इसके साथ ही, इस दिन आप जितना खुले दिमाग से दूसरों की राय सुनेंगे, सही प्लानिंग के साथ आगे बढ़ेंगे, उतने ही अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं. आइए जानते हैं, किन 3 खास मूलांक वालों के लिए 2 सितंबर के दिन धन, करियर और तरक्की के खास योग बन रहे हैं?
यह भी पढ़ें:
मूलांक 2 के लिए 2 सितंबर का भविष्यफल
मूलांक 2 वालों यानी जिनका जन्म किसी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, के लिए 2 सितंबर का दिन इमोशन के साथ प्रैक्टिकल निर्णय लेने का समय साबित होगा। करियर में नई राह खुल सकती है। इसमें पुराने संपर्क काम में आएंगे। वर्क प्लेस पर टीम के साथ तालमेल बढ़ने से काम की गति तेज होगी। अटका भुगतान मिलने के संकेत बन रहे हैं। लव रिलेशनशिप में पार्टनर से अपनी बात शेयर करेंगे। रिश्ता सहज और दृढ़ बनेगा। स्टूडेंट्स जातकों का मन पढ़ाई में लगेगा। इस दिन मूड के हिसाब से बड़े फैसले लेने से बचें, ताकि नुकसान से तनाव न बढ़े।
यह भी पढ़ें: Kitchen Vastu Tips: किचन में कभी खत्म न होने दें ये 3 चीजें, वरना शुरू हो सकते हैं कंगाली के दिन, जान लें बड़ा वास्तु नियम
मूलांक 3 के लिए 2 सितंबर का भविष्यफल
मूलांक 3 वालों के लिए 2 सितंबर का दिन एक सही ग्रोथ और नई दिशा दिखाने वाला साबित हो सकता है। करियर में कम्युनिकेशन स्किल से लाभ होगा, इस पर फोकस करें। जॉब में पहले से किया हुआ काम, पहचाiन बढ़ाएगा। बिजनेस में सिखाने और कंसलटेशन से जुड़ा काम धन की आमद बढ़ाएगा। इस दिन निवेश में जल्दबाजी न करें। रिलेशनशिप को लेकर पार्टनर के माता-पिता से बातचीत हो सकती है। लाइफ पार्टनर जरूरी फैसले में साथ देगा। स्टूडेंट्स को अपने मेंटर से लाभकारी गाइडेंस मिलेगी। सेहत नॉर्मल रहेगी। किसी पुराने मित्र की सलाह से कोई काम संवर जाएगा।
यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: 53 साल से यहां सुरक्षित है नीम करोली बाबा का अस्थि कलश, फिल्म ‘हनुमान अंश’ के बाद सामने आई अनसुनी कहानी
मूलांक 5 के लिए 2 सितंबर का भविष्यफल
मूलांक 5 वालों के लिए बुधवार का दिन स्मार्ट फैसलों का दिन साबित हो सकता है। वर्क प्लेस पर ऑफ-लाइन डेमो देने से लाभ हो सकता है। बिजनेस वालों को ऑनलाइन कैम्पेन से फायदा होगा। AI स्किल से मार्केटिंग से नए मौके और अच्छे अवसर मिल सकते हैं। छोटे व्यापारियों को भी आर्थिक लाभ होगा। रिलेशनशिप में संदेह की गुंजाइश न रखें। आपसी बातचीत से कोई कन्फ्यूजन दूर होगा। स्टूडेंट्स जातकों के लिए नई स्किल सीखना फायदेमंद रहेगा। मित्र-मंडली में आपके एडवाइस की डिमांड बढ़ेगी। काम से थोड़ा ब्रेक लेना, सेहत के लिए लाभकारी रहेगा।
यह भी पढ़ें: Mala Jap Rules: माला जप करते समय तर्जनी उंगली का प्रयोग है ‘वर्जित’, जानें हिन्दू धर्म में माला जप के 4 नियम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.