Krishna Janmashtami 2026: कैसे मथुरा के कारागार से नंदगांव पहुंचे थे श्रीकृष्ण? जानिए जन्माष्टमी से जुड़ी पौराणिक कथा

Krishna Janmashtami 2026: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है. कृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण के जन्म से जुड़ी कथा के बारे में जानते हैं.

कृष्ण जी

कृष्ण जन्माष्टमी की पौराणिक कथा (Pic Credit - AI)

विज्ञापन

Krishna Janmashtami 2026: भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है. इस साल 4 सितंबर को जन्माष्टमी मनाई जा रही है. इस दिन भक्त व्रत रखते हैं और कृष्ण जी की पूजा-अर्चना करते हैं. कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व कृष्ण जी के जन्म से जुड़ा उत्सव है. इस दिन मंदिरों में कृष्ण लीलाओं का मंचन किया जाता है. आपको कृष्ण जी के जन्म से जुड़ी कथा के बारे में बताते हैं.

मथुरा के कारागार में हुआ था जन्म

मथुरा के कारागार में वासुदेव की पत्नी देवकी के गर्भ से भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था. भगवान श्रीकृष्ण के माता-पिता को उनके मामा कंस ने कारागार में डाल दिया था. दरअसल, द्वापर युग में मथुरा में भोजवंशी राजा उग्रसेन का राज था. उनके पुत्र कंस ने पिता को गंदी से उतार दिया और खुद मथुरा का राजा बन गया. कंस की बहन देवकी थी. वह बहन की शादी के बाद उसे ससुराल पहुंचाने के लिए जा रहा था. उस समय आकाशवाणी हुई.

विज्ञापन

आकाशवाणी से आवाज आई कि, हे कंस, जिस देवकी को तू प्रेम से ले जा रहा है, उसी में तेरा काल बसा है. इसी के गर्भ से पैदा आठवां बालक तेरा वध करेगा. इस आकाशवाणी के बाद कंस डर गया. उसने देवकी और वासुदेव को कारागार में बंदी बना लिया. कंस ने वासुदेव और देवकी की सभी सात संतानों को मार दिया. इसके बाद आठवीं संतान श्रीकृष्ण हुए.

श्रीकृष्ण ऐसे पहुंचे नंदगांव

भगवान श्रीकृष्ण का जन्म देवकी के गर्भ से हुआ, उसी समय नंदगांव में नंद की पत्नी यशोदा के घर बेटी का जन्म हुआ. श्रीकृष्ण के जन्म के समय अचानक प्रकाश हुआ और उनके समक्ष भगवान प्रकट हुए. उन्होंने कहा कि, अपने पुत्र को वृंदावन में नंद जी के यहां भेज आओ. वहां से पुत्री को लाकर कंस के हवाले कर दो. इसके बाद ऐसा चमत्कार हुआ कि, सभी ताले खुल गए और पहरेदार सो गए. वासुदेव जी श्रीकृष्ण को सूप में रखकर कारागार से निकले और यमुना पार कर नंदजी के घर पहुंचे. उन्हेंने श्रीकृष्ण को वहां छोड़ दिया और जन्मी कन्या को अपने साथ मथुरा ले आए.

विज्ञापन

जब कंस ने करना चाहा नवजात कन्या का वध

श्रीकृष्ण के नंदगांव पहुंचने और कन्या के मथुरा कारागार में आने के बाद कंस को देवकी के आठवीं संतान होने के बारे में पता लगा. इसके बाद जब कंस ने कन्या का वध करना चाहा, तो वह कन्या हाथ से छूटकर आकाश में उड़ गई. यशोदा जी की पुत्री यह कन्या योगमाया का अवतार थी. उन्होंने प्रकट होकर कहा मूर्ख, मुझे मारने से क्या होगा? तुझे मारने वाला वृंदावन जा पहुंचा है. इस प्रकार से श्रीकृष्ण मथुरा के कारागार में जन्म लेने के बाद वृंदावन में नंदगांव पहुंचे थे.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और पौराणिक कथाओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ