Business Minded Zodiac Signs: नौकरी छोड़ खुद का 'बिजनेस एम्पायर' खड़ा करने का दम रखती हैं ये 2 राशियां, इनमें आप भी तो नहीं

Business Minded Zodiac Signs: ज्यादातर लोग नौकरी को सुरक्षित मानते हैं, लेकिन कुछ लोग अपना बिजनेस खड़ा करना चाहते हैं. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, 2 राशियों में बिजनेस माइंड और लीडरशिप क्वालिटी मजबूत होती है. आइए जानते हैं, इनमें कहीं आप भी तो नहीं हैं?

Business-Minded-Zodiac-Signs

ज्योतिष के अनुसार 2 राशियों के लोग बिजनेस में आगे बढ़ते हैं। (फोटो क्रेडिट: AI | News24)

Business Minded Zodiac Signs: ज्यादातर लोग नौकरी को सेफ ऑप्शन मानते हैं. हर महीने सैलरी मिले, काम चलता रहे और रिस्क कम हो. इसलिए वे लोग पूरी जिंदगी नौकरी करते रह जाते हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें किसी के अंडर काम करना ज्यादा पसंद नहीं आता. उनके दिमाग में हमेशा कुछ अपना करने का आइडिया चलता रहता है. वे रिस्क लेने से घबराते नहीं हैं. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, कुछ राशियों में बिजनेस माइंड और लीडरशिप क्वालिटी ज्यादा मजबूत मानी जाती है. ये लोग नौकरी के बजाय खुद का काम खड़ा करने का सपना देखते हैं. बॉस बनने का हुनर कूट-कूट कर भरा होता है. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मकर राशि: योजनाबद्ध साम्राज्य

मकर राशि पर शनि का प्रभाव होता है. इनमें धैर्य और अनुशासन खूब होता है. ये जल्दबाजी में फैसला नहीं लेते. पहले पूरा प्लान बनाते हैं. फिर एक-एक कदम आगे बढ़ते हैं. बिजनेस में शॉर्टकट से बचते हैं. धीरे चलेंगे, लेकिन मजबूत नींव बनाएंगे. नौकरी में अच्छी पोजिशन के बाद भी खुद का बॉस बनने की चाह रह सकती है. पैसे और काम की प्लानिंग पर इनकी पकड़ अच्छी हो सकती है. मुश्किल समय में भी ये आसानी से हार नहीं मानते. लंबे समय में बड़ा कारोबार खड़ा करने की क्षमता रखते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि: हिम्मत के धनी

मेष राशि पर मंगल का प्रभाव होता है. इनमें जोश, साहस और कॉन्फिडेंस खूब होता है. ये किसी के अंडर लंबे समय तक काम करना पसंद नहीं करते. नया आइडिया आते ही उसे आजमाने की कोशिश करते हैं. बिजनेस या स्टार्टअप शुरू करने में ज्यादा देर नहीं लगाते. रिस्क से डरने के बजाय उसे मौका मानते हैं. इनकी तेज सोच इन्हें आगे ले जा सकती है. हालांकि जल्दबाजी से बचना जरूरी है. सही प्लानिंग के साथ इनका जोश बड़ी ताकत बन सकता है. अपनी शर्तों पर काम करना इन्हें ज्यादा पसंद आता है.

विज्ञापन

ये राशि खड़ा करती है बिजनेस

वृषभ राशि वाले थोड़े-से मकर और मेष जैसे होते हैं. इनमें मकर जैसी स्थिर सोच और मेष जैसा आत्मविश्वास दिखता है. इन्हें पैसों की अच्छी समझ मानी जाती है. धन का मैनेजमेंट और निवेश कहां करना है, इसका अंदाजा बेहतर होता है. ये मेहनत से पीछे नहीं हटते हैं. यह देखा गया है कि ये लोग भी धीरे-धीरे स्थिर और मजबूत बिजनेस खड़ा कर लेते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ