---विज्ञापन---

Numerology: बेखौफ अंदाज में जीते हैं इन 3 मूलांक के लोग, खुलकर करते हैं गलत बात का विरोध

Numerology: अंक ज्योतिष में कई ऐसे मूलांक बताए गए हैं, जो लोग बेखौफ और निडर स्वभाव के होते हैं. यह लोग मुंह पर सच बोलने का दम रखते हैं. आइये इन मूलांक वालों के बारे में जानते हैं.

---विज्ञापन---

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, जन्म तारीख से व्यक्ति के मूलांक और स्वामी ग्रह के बारे में जान सकते हैं. मूलांक और स्वामी ग्रह का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर देखने को मिलता है. अंक शास्त्र के मुताबिक कई लोग बेबाक और स्पष्टवादी होते हैं. इन लोगों को खुलकर बोलना और गलत का विरोध करना अच्छे से आता है. यह लोग गलत होने पर खुलकर विरोध करते हैं. यह लोग बेखौफ जीना पसंद करते हैं और सामने वाले को जवाब देने से पीछे नहीं हटते हैं.

मूलांक 1 के लोग

किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है. मूलांक 1 वालों के स्वामी ग्रह सूर्य हैं. सूर्य ग्रह के प्रभाव से मूलांक 1 वाले लोग नेतृत्व क्षमता से भरपूर और आत्मविश्वासी होते हैं. यह लोग किसी के दबाव में नहीं रहते हैं. यह अपनी राय नहीं बदलते हैं और हमेशा सच का साथ देते हैं. अगर इन्हें कोई बात गलत लगती है, तो खुलकर विरोध करते हैं. यह गलत का साथ नहीं देते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 वाले स्पष्टवादी होते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Numerology Personality Traits: इन 3 मूलांक वालों से रहें सावधान, दोस्त बनकर पीठ पीछे करते हैं बड़ा वार

मूलांक 7 वाले लोग

महीने की 7, 16 और 25 तारीख को पैदा हुए लोगों का मूलांक 7 होता है. इन लोगों के स्वामी ग्रह केतु माने जाते हैं. इन लोगों पर केतु ग्रह का प्रभाव होता है. केतु के प्रभाव से इनका स्वभाव थोड़ा रहस्यमयी और शांत होता है. यह गलत बात का समर्थन नहीं करते हैं. विरोध करने का सामर्थ्य रखते हैं. यह लोग अपनी बात से कभी पीछे नहीं हटते हैं. यह लोग बेहद ही स्पष्टवादी स्वभाव के होते हैं. जवाब देने में यह लोग माहिर होते हैं.

---विज्ञापन---

मूलांक 9 वाले लोग

अंक ज्योतिष के अनुसार, 9, 18 और 27 तारीख को पैदा हुए लोगों का मूलांक 9 होता है. मूलांक 9 वालों के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं. मंगल ग्रह को साहस और पराक्रम का कारक माना जाता है. यह लोग सिद्धांतवादी होते हैं. इन्हें झूठ पसंद नहीं होता है. गलत होने पर यह लोग तुरंत विरोध करते हैं. हालांकि, इन लोगों को गुस्सा जल्दी आता है. इसके कारण कई बार रिश्तों में तनाव बढ़ जाता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Sep 02, 2026 01:46 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola