Zodiac Personality Traits: ये 3 राशियां मुंह पर सच बोलकर बनती हैं विलेन, फिर पीठ पीछे खेलती हैं गेम

Zodiac Personality Traits: ज्योतिष के अनुसार, 3 राशियां मुंह पर बेबाक सच बोलती हैं इनकी साफगोई कई बार इन्हें विलेन बना देती है आइए जानते हैं, कौन-सी राशियां पीछे से गेम खेलती हैं

Zodiac-Personality-Traits

मुंह पर कड़वा सच, पीछे से गेम खेलती हैं ये राशियां। (फोटो क्रेडिट: AI | News24)

Zodiac Personality Traits: ‘मुंह पर राम, बगल में छुरी’ यह कोई नई कहावत नहीं है, इसे हम सभी ने कई बार सुनी होगी लेकिन ज्योतिष शास्त्र में कुछ राशियां ऐसी हैं, जो बिल्कुल उलट चलती हैं ये हमारे मुंह पर मीठी बातें नहीं करतीं हैं, बल्कि इतना ‘कड़वा सच’ बोलती हैं कि पल भर में सबकी नजरों में वे ‘विलेन’ भी बन जाती हैं लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती है कमाल यह है कि जब आप सोचते हैं कि आप इन्हें समझ गए हैं, तब शुरू होता है इनका असली खेल ये 3 राशियां सामने से जितनी बेबाक दिखती हैं, पीछे से उतनी ही गहरी चालें चलती हैं आइए जानते हैं, ये राशियां कौन सी हैं?

विज्ञापन

मिथुन राशि: बातों के जादूगर

मिथुन राशि के लोग बहुत बातूनी और सामाजिक होते हैं ये बिना सोचे-समझे ऐसी कड़वी बात कह देते हैं जिससे सामने वाला आहत हो जाता है इस राशि के स्वामी बुध हैं, जो बुद्धि और चातुर्य के कारक और स्वामी ग्रह हैं जब इन्हें अपनी बात मनवानी होती है, तो ये अपनी बेहतरीन कम्युनिकेशन स्किल्स का इस्तेमाल करते हैं पीछे से ऐसी प्लानिंग करते हैं कि हर कोई इनके फैसले को मानने पर मजबूर हो जाता है ये लोग सामने से सच बोलकर भले ही विलेन बन जाएं, लेकिन पीछे से पूरा खेल पलट देते हैं.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि: रहस्यमयी रणनीतिकार

वृश्चिक राशि के लोग अपनी बेबाकी और रहस्यमयी स्वभाव के लिए जाने जाते हैं इन्हें दिखावा पसंद नहीं होता है अगर इन्हें कोई बात बुरी लगी, तो बिना किसी डर के सामने वाले के मुंह पर बोल देते हैं इस वजह से लोग इन्हें कठोर समझ लेते हैं और विलेन करार दे देते हैं लेकिन ये अपनी अगली चाल कभी किसी को नहीं बताते हैं चुपचाप बैठकर पूरी स्थिति का विश्लेषण करते हैं और सही समय आने पर अपनी गुप्त योजनाओं से बाजी पलट देते हैं ये लोग सामने से भले ही विलेन दिखें, लेकिन पीछे से पूरा गेम कंट्रोल करते हैं.

विज्ञापन

कुंभ राशि: ठंडे दिमाग वाले

कुंभ राशि के लोग अक्सर दिल की बजाय दिमाग से फैसले लेते हैं ये स्वभाव से बहुत व्यावहारिक होते हैं किसी को सांत्वना देने के लिए ये झूठ नहीं बोलते, बल्कि जो सच है वो सीधे कह देते हैं इसी वजह से लोग इन्हें ‘बेरहम और विलेन’ समझ लेते हैं लेकिन ये लोग दूर की सोचते हैं जब कोई इनसे मुकाबला करने की कोशिश करता है, तो ये सामने से लड़ने की बजाय बैकग्राउंड में रहकर अपनी बौद्धिक क्षमता से ऐसा ताना-बाना बुनते हैं कि विरोधी खुद-ब-खुद जाल में फंस जाता है

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ