Numerology Prediction 26 July 2026: 26 जुलाई दिन रविवार को कई मूलांक के लोगों के लिए समय अच्छा रहने वाला है. इसके अलावा कई लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. अंक ज्योतिष के अनुसार, 26 जुलाई के दिन का मूलांक 2 + 6 यानी 8 रहेगा. मूलांक 8 के स्वामी शनि ग्रह हैं. शनि ग्रह को न्याय, कर्मफल दाता माना जाता है. इसके साथ ही 26 जुलाई के दिन का भाग्यांक देखें, तो 2+6+0+7+2+0+2+6=25 यानी 2+5 यानी 7 रहेगा. भाग्यांक 7 के स्वामी केतु ग्रह हैं. इस प्रकार दिन का मूलांक 8 स्वामी ग्रह शनि और भाग्यांक 7 और स्वामी ग्रह केतु रहेंगे. केतु और शनि ग्रह के बीच मित्रता का संबंध है. इन दोनों ग्रहों के प्रभाव से मूलांक 1 से लेकर 9 तक का समय कैसा रहेगा, आइये इसके बारे में दैनिक अंक भविष्यफल से जानते हैं.
मूलांक 1 का भविष्यफल (जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28)
सूर्य ग्रह को मूलांक 1 के लोगों का स्वामी ग्रह माना जाता है. सूर्य का शनि और केतु के साथ शत्रु का संबंध है. इन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. आत्मविश्वास की कमी रहेगी और पिता से तनाव हो सकता है. काम बिगड़ सकते हैं. सेहत को लेकर सावधान रहना होगा.
मूलांक 2 का भविष्यफल (जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29)
मूलांक 2 वालों के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं. चंद्र ग्रह का शनि के साथ सामान्य और केतु के साथ शत्रु का संबंध है. इन्हें तनाव का सामना करना पड़ सकता है. माता की सेहत को लेकर सावधान रहें. अनिद्रा और मानसिक सेहत प्रभावित हो सकती है. मन में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है.
मूलांक 3 का भविष्यफल (जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30)
देवगुरु बृहस्पति को मूलांक 3 का स्वामी ग्रह माना जाता है. गुरु ग्रह केतु और शनि दोनों के तटस्थ हैं. इन्हें मिलेजुले परिणाम मिलेंगे. आपके ज्ञान में वृद्धि होगी. कड़ी मेहनत करने से सफलता मिल सकती है. आपको व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है.
ये भी पढ़ें – Unlucky Zodiac Signs: सावधान! सूर्य-चंद्र का वैधृति योग इन 5 राशियों के लिए रहेगा अशुभ, सेहत पर पड़ेगा बुरा असर
मूलांक 4 का भविष्यफल (जन्म तारीख 4, 13, 22 और 31)
मूलाांक 4 के स्वामी ग्रह राहु हैं. राहु ग्रह का केतु के साथ मित्र का संबंध है. शनि ग्रह भी केतु के मित्र हैं. मूलांक 4 के लिए समय अच्छा रहेगा. इन्हें मेहनत का फल मिलेगा. सफलता के योग बनेंगे. करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा.
मूलांक 5 का भविष्यफल (जन्म तारीख 5, 14 और 23)
अंक ज्योतिष में मूलांक 5 के स्वामी ग्रह बुध माने जाते हैं. बुध ग्रह को केतु का मित्र ग्रह और शनि का तटस्थ ग्रह माना जाता है. इन लोगों को व्यापार में लाभ मिल सकता है. आर्थिक तौर पर समय अच्छा रहने वाला है.
मूलांक 6 का भविष्यफल (जन्म तारीख 6, 15 और 24)
मूलांक 6 के स्वामी ग्रह शुक्र हैं. शुक्र ग्रह का केतु और शनि के साथ मित्रता का भाव है. इन लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी. मेहनत का फल मिलेगा. धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Mangla Gauri Vrat 2026: सावन सोमवार की तरह मंगलवार भी होता है खास, इस दिन रखें मंगला गौरी व्रत, जानिए लिस्ट और महत्व
मूलांक 7 का भविष्यफल (जन्म तारीख 7, 16 और 25)
मूलांक 7 वालों के स्वामी ग्रह केतु हैं. दिन का भाग्यांक 7 ही रहने वाला है. इन लोगों का शनि के साथ अच्छा संबंध होता है. ऐसे में मूलांक 7 के लोगों को लाभ हो सकता है. करियर में तरक्की के योग बनेंगे. आर्थिक तौर पर आपके लिए समय अच्छा रहेगा.
मूलांक 8 का भविष्यफल (जन्म तारीख 8, 17 और 26)
मूलांक 8 के स्वामी ग्रह शनि हैं. दिन का मूलांक 8 ही रहेगा. शनि ग्रह का केतु के साथ अच्छा रिश्ता है. ऐसे में दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. आपको मेहनत का फल मिलेगा. करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा.
मूलांक 9 का भविष्यफल (जन्म तारीख 9, 18 और 27)
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 9 के स्वामी ग्रह मंगल हैं. मंगल ग्रह का शनि के साथ सामान्य और केतु के साथ मित्र का संबंध है. इन्हें लाभ मिलने के योग बनेंगे. आर्थिक लाभ हो सकता है. साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी.
ये भी पढ़ें – Chanakya Niti: छात्रों की असफलता का कारण बनती हैं ये 4 आदतें, कामयाबी के लिए करें इनका त्याग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
6 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines