Unlucky Zodiac Signs: सावधान! सूर्य-चंद्र का वैधृति योग इन 5 राशियों के लिए रहेगा अशुभ, सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

Unlucky Zodiac Signs: सूर्य और चंद्र ग्रह का वैधृति योग बनना बेहद अशुभ और बाधा उत्पन्न करने वाला माना जाता है. वैधृति योग के कारण सेहत में गिरावट, दुर्घटनाओं का भय और मानसिक तनाव का खतरा रहता है.

सूर्य-चंद्र वैधृति योग 2026
1 / 7
Sun Moon Vaidhriti Yoga 2026 horoscope

Unlucky Zodiac Signs: आज 22 जुलाई 2026, दिन बुधवार को सूर्य और चंद्र ग्रह वैधृति योग बना रहे हैं. इनका वैधृति योग कई राशियों के लिए अशुभ और चुनौतिपूर्ण साबित हो सकता है. इसका अशुभ प्रभाव 5 राशियों पर देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

सूर्य चंद्र वैधृति योग

सूर्य चंद्र वैधृति योग2 / 7

सूर्य-चंद्रमा वैधृति योग के अशुभ प्रभाव से मेष, कर्क, तुला, मकर और कुंभ राशि के लोगों को अशुभ परिणाम मिलेंगे. इन्हें मानसिक तनाव महसूस होगा और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है. ऐसे में इन राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि3 / 7

मेष राशि वालों को वैवाहिक जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है. संपत्ति और वाहन खरीदने के दौरान सावधान रहें. जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है. किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें. ये भी पढ़ें – Kanwar Yatra 2026 Date: जल्द शुरू होगी कांवड़ यात्रा, जानिए क्या हैं कांवड़ियों के लिए सख्त नियम, वरना नहीं मिलेगा पुण्य

कर्क राशि

कर्क राशि4 / 7

कर्क राशि वालों को पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण मानसिक तनाव महसूस हो सकता है. जीवन से जुड़े फैसले लेने में भ्रम की स्थिति बनी रहेगी. किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से बचना होगा.

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि5 / 7

तुला राशि के लोगों का कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद हो सकता है. इसके कारण तनाव का सामना करना पड़ेगा. मानसिक दबाव के कारण सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. आपको सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है. ये भी पढ़ें – Jagannath Rath Yatra 2026: कब होगी भगवान जगन्नाथ की बहुदा यात्रा? जानिए गुंडिचा मंदिर से महाप्रभु की घर वापसी का दिन

मकर राशि

मकर राशि6 / 7

मकर राशि वालों को वैवाहिक जीवन और करियर में तनाव हो सकता है. मकर राशि वालों को कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना होगा. कार्यस्थल पर अधिकारियों से बातचीत के दौरान संयम बरतने की जरूरत है.

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि7 / 7

कुंभ राशि वालों को कार्यस्थल पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. यात्रा के दौरान नुकसान हो सकता है. सतर्क रहने की आवश्यकता है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन