Numerology Prediction 24 July 2026: शुक्रवार 24 जुलाई 2026 का दिन कुछ लोगों के लिए शानदार मौके लेकर आ सकता है. अंक ज्योतिष के अनुसार, 24 जुलाई 2026 का मूलांक 2+4 = 6 बनता है. मूलांक 6 के स्वामी शुक्र ग्रह हैं. शुक्र प्रेम, सुख-सुविधा, सुंदरता, लग्जरी, कला और क्रिएटिविटी के कारक हैं. वहीं पूरी तारीख 24-07-2026 को जोड़ने पर 2+4+0+7+2+0+2+6 = 23, फिर 2+3 = 5 आता है. इस प्रकार इस दिन का भाग्यांक 5 रहेगा. भाग्यांक 5 के स्वामी बुध ग्रह हैं, जो बुद्धि, तर्क, बिजनेस, नेटवर्किंग और कम्युनिकेशन के कारक हैं. अंक शास्त्र में शुक्र और बुध को मित्र ग्रह माना गया है. ऐसे में इन दोनों की संयुक्त ऊर्जा कई लोगों के लिए नए मौके, बेहतर फैसले और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकती है. आइए जानते हैं, 24 जुलाई का दिन मूलांक 1 से 9 के लिए अंक भविष्यफल में क्या दर्शा रहा है?
मूलांक 1 का भविष्यफल (जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28)
मूलांक 1 के जातकों के लिए 24 जुलाई नई शुरुआत का दिन बन सकता है. रुके हुए काम दोबारा रफ्तार पकड़ सकते हैं. ऑफिस में आपकी मेहनत नोटिस होगी. सीनियर आपकी बात ध्यान से सुनेंगे. नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. बिजनेस में किसी नए आइडिया पर काम शुरू कर सकते हैं. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. खर्च पर कंट्रोल रखना समझदारी होगी. परिवार में आपकी सलाह की अहमियत बढ़ेगी. लव रिलेशन में खुलकर बातचीत करें. गलतफहमी दूर हो सकती है. स्टूडेंट्स का फोकस अच्छा रहेगा. हेल्थ सामान्य रहेगी. धूप और गर्मी से बचाव रखें. जल्दबाजी की बजाय सही प्लानिंग आपको आगे ले जाएगी.
मूलांक 2 का भविष्यफल (जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29)
मूलांक 2 वालों के लिए 24 जुलाई का दिन मिला-जुला असर दे सकता है. भावनाओं में बहकर कोई फैसला लेने से बचें. करियर में धैर्य रखना जरूरी होगा. ऑफिस की राजनीति से दूरी बनाकर रखें. बिजनेस में छोटी-छोटी बातों पर तनाव न लें. किसी पुराने क्लाइंट से अच्छी खबर मिल सकती है. पैसों के मामले में सोच-समझकर कदम उठाएं. उधार देने से फिलहाल बचें. परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा. पार्टनर आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेगा. स्टूडेंट्स को मेहनत बढ़ानी होगी. हेल्थ में नींद की कमी परेशान कर सकती है. खुद पर भरोसा रखें. दिन का दूसरा हिस्सा पहले से बेहतर रहेगा.
मूलांक 3 का भविष्यफल (जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30)
मूलांक 3 के जातकों के लिए 24 जुले का दिन लिए पॉजिटिव बदलाव लेकर आ सकता है. करियर में नई ग्रोथ के संकेत मिलेंगे. किसी इंटरव्यू या मीटिंग का अच्छा रिजल्ट आ सकता है. आपकी बातों का असर लोगों पर दिखेगा. बिजनेस में नई डील बनने की संभावना है. धन लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं. बचत बढ़ाने की अच्छी प्लानिंग करेंगे. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. किसी शुभ काम की चर्चा हो सकती है. लव लाइफ में अपनापन बढ़ेगा. सिंगल लोगों की किसी खास इंसान से मुलाकात हो सकती है. स्टूडेंट्स को शानदार अवसर मिल सकते हैं. हेल्थ अच्छी रहेगी. कॉन्फिडेंस आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा.
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: ऐसी पत्नी चमकाती है परिवार की किस्मत, आचार्य चाणक्य ने बताए 5 अनमोल गुण
मूलांक 4 का भविष्यफल (जन्म तारीख 4, 13, 22 और 31)
जिनका मूलांक 4 है, उनको 24 जुलाई को हर कदम सोच-समझकर उठाना होगा. जल्दबाजी नुकसान करा सकती है. ऑफिस में काम का दबाव बढ़ सकता है. समय पर काम पूरा करने की कोशिश करें. बिजनेस में पुराने अनुभव काम आएंगे. नई पार्टनरशिप करने से पहले पूरी जांच कर लें. पैसों के मामले में रिस्क लेने से बचें. परिवार का सहयोग आपका मन मजबूत करेगा. किसी करीबी से जरूरी सलाह मिल सकती है. रिलेशनशिप में ईगो को बीच में न आने दें. स्टूडेंट्स को फोकस बनाए रखना होगा. हेल्थ में थकान महसूस हो सकती है. पर्याप्त आराम करें. धैर्य ही आज आपकी सबसे बड़ी जीत साबित होगा.
मूलांक 5 का भविष्यफल (जन्म तारीख 5, 14 और 23)
मूलांक 5 वाले लोगों के लिए 25 जुलाई का दिन सबसे एक्टिव दिनों में से एक रह सकता है. बुध का प्रभाव आपकी सोच को तेज बनाएगा. कम्युनिकेशन स्किल शानदार रहेगी. करियर में नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं. इंटरव्यू, प्रेजेंटेशन या मीटिंग में अच्छा असर छोड़ेंगे. बिजनेस में नेटवर्किंग का बड़ा फायदा मिल सकता है. इनकम बढ़ाने का नया मौका सामने आएगा. किसी पुराने संपर्क से लाभ मिलेगा. परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर अच्छी बातचीत होगी. स्टूडेंट्स नई स्किल सीखने में आगे रहेंगे. हेल्थ सामान्य रहेगी. पानी पर्याप्त पीते रहें. सही समय पर लिया गया फैसला आपको शानदार सफलता की ओर ले जा सकता है.
मूलांक 6 का भविष्यफल (जन्म तारीख 6, 15 और 24)
अगर आपका मूलांक 6 है, तो 24 जुलाई आपके लिए काफी शुभ रह सकता है. शुक्र का प्रभाव आपके पक्ष में रहेगा. करियर में अच्छी खबर मिल सकती है. नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को बड़ा मौका मिल सकता है. बिजनेस में नया क्लाइंट जुड़ सकता है. इनकम बढ़ाने के नए रास्ते खुलेंगे. किसी पुराने निवेश से फायदा हो सकता है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. घर में किसी शुभ काम की चर्चा हो सकती है. लव रिलेशन पहले से ज्यादा मजबूत होंगे. पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा. स्टूडेंट्स को मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिल सकता है. हेल्थ ठीक रहेगी. खुद पर भरोसा बनाए रखें. यही भरोसा आपको आगे बढ़ाएगा.
मूलांक 7 का भविष्यफल (जन्म तारीख 7, 16 और 25)
मूलांक 7 के जातकों के लिए 24 जुलाई का यह दिन थोड़ा संतुलन मांग सकता है. हर बात पर तुरंत रिएक्ट करने से बचें. करियर में धीरे-धीरे प्रोग्रेस होगी. ऑफिस में किसी पुराने काम को पूरा करना पड़ सकता है. बिजनेस में जल्द मुनाफे की उम्मीद न रखें. खर्च अचानक बढ़ सकते हैं. बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा. परिवार के किसी सदस्य की सलाह काम आ सकती है. रिश्तों में खुलकर बात करें. चुप्पी गलतफहमी बढ़ा सकती है. स्टूडेंट्स को सोशल मीडिया से थोड़ा दूरी बनानी चाहिए. पढ़ाई पर फोकस बढ़ेगा. हेल्थ में पेट और पाचन का ध्यान रखें. योग या वॉक मन को शांत रखेगी. धैर्य बनाए रखेंगे तो दिन आपके पक्ष में खत्म होगा.
यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में महिला को सफेद कपड़े में देखना किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य
मूलांक 8 का भविष्यफल (जन्म तारीख 8, 17 और 26)
अगर आपका मूलांक 8 है, तो मेहनत का असर अब दिखने लगेगा. लंबे समय से किया गया प्रयास रंग ला सकता है. नौकरी में सीनियर आपके काम की सराहना करेंगे. प्रमोशन या नई जिम्मेदारी की चर्चा हो सकती है. बिजनेस में रुका हुआ पेमेंट मिलने के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगेगी. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह बड़ा फायदा दे सकती है. परिवार में सम्मान बढ़ेगा. बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा. लव लाइफ में भरोसा पहले से मजबूत होगा. पार्टनर आपका पूरा साथ देगा. स्टूडेंट्स के लिए यह दिन डिसिप्लिन बनाए रखने का है. हेल्थ सामान्य रहेगी. नींद पूरी लें. जल्दबाजी छोड़कर निरंतरता पर भरोसा करें.
मूलांक 9 का भविष्यफल (जन्म तारीख 9, 18 और 27)
जिनका मूलांक 9 है, उनके लिए 24 जुलाई की बेहद एनर्जी हाई पर रहेगी. हर काम पूरे जोश से करने की कोशिश करेंगे. करियर में नए अवसर सामने आ सकते हैं. टीम के साथ बेहतर तालमेल बनेगा. बिजनेस में बड़ा फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों की राय जरूर लें. आर्थिक मामलों में जल्दबाजी ठीक नहीं रहेगी. बेवजह के खर्च से बचें. परिवार में किसी पुराने मुद्दे का समाधान निकल सकता है. दोस्तों का सहयोग मिलेगा. लव रिलेशन में गुस्से पर कंट्रोल रखें. छोटी बात को बड़ा मुद्दा न बनने दें. स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे संकेत मिल सकते हैं. हेल्थ अच्छी रहेगी. एक्सरसाइज जारी रखें. सही दिशा में लगाई गई आपकी एनर्जी शानदार रिजल्ट दिला सकती है.
यह भी पढ़ें: Hindu Mythology: अप्सरा, सिद्ध से नाग तक, ये हैं हिन्दू पौराणिक कथाओं की 6 अलौकिक जातियां, जानिए इनके रहस्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
गुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
10 hrs agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
2 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
6 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines