---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Numerology Prediction: 22 अगस्त के अंक योग से बढ़ सकती है 3 मूलांक वालों की इनकम, रुके प्रोजेक्ट पकड़ेंगे रफ्तार

Numerology Prediction: 22 अगस्त की अंक ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस तारीख का अंक योग 3 मूलांक वालों के लिए धन और करियर में नए मौके ला सकता है. इनके रुके कामों में तेजी आने के साथ इनकम बढ़ने के भी योग हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक कौन-से हैं?

---विज्ञापन---

Numerology Prediction: 22 अगस्त 2026 अंक ज्योतिष के हिसाब से काफी खास दिन साबित हो सकता है. गणना के अनुसार, इस तारीख का मूलांक 2+2 यानी 4 बनता है. वहीं, पूरी डेट 22-08-2026 का योग भी 2+2+0+8+2+0+2+6 = 22 और फिर 2+2 = 4 आता है. यानी, इस दिन मूलांक और भाग्यांक दोनों ही 4 रहेंगे. वहीं अंक 4 के स्वामी राहु माने जाते हैं. इसके साथ खास बात यह है कि 22 अगस्त शनिवार है. शनिवार का संबंध शनि से माना जाता है, जो राहु के मित्र हैं. ऐसे में राहु और शनि की मिली-जुली एनर्जी का असर देखने को मिल सकता है. राहु को नई सोच, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और अचानक मिलने वाले मौकों से जोड़ा जाता है. दूसरी ओर शनि मेहनत, अनुशासन, धैर्य और लंबे समय की सफलता से जुड़े हैं.

22 अगस्त के अंक योग का मतलब साफ है कि यह दिन सिर्फ आइडिया सोचने का नहीं, बल्कि उसे सही तरीके से अमल में लाने का भी हो सकता है. 22 अगस्त को कुछ लोगों का मूड पुराने ढर्रे से हटकर कुछ नया करने का रहेगा. दिमाग में नए आइडिया तेजी से आ सकते हैं. काम करने का तरीका बदलने की इच्छा भी बढ़ सकती है. डिजिटल फील्ड, टेक्नोलॉजी, रिसर्च, स्टार्टअप और ऑनलाइन बिजनेस से जुड़े लोगों को कोई नया मौका मिल सकता है. हालांकि, यहां एक बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. एक साथ कई काम शुरू करने की गलती न करें. इस दिन सबसे बेहतर रिजल्ट उन्हें मिल सकता है, जो अपनी क्रिएटिव सोच को अनुशासन के साथ जोड़ेंगे. यही कॉम्बिनेशन 22 अगस्त को उनकके लिए गेम-चेंजर बन सकता है. आइए जानते हैं, किन 3 मूलांक वालों के लिए धन, करियर और तरक्की के मजबूत योग बन रहे हैं?

---विज्ञापन---

22 अगस्त के लिए मूलांक 4 का भविष्यफल

मूलांक 4 वालों के लिए 22 अगस्त का दिन खास तौर पर काम और पैसों के मामले में एक्टिव रह सकता है. रुका हुआ प्रोजेक्ट फिर से चल सकता है. जॉब में कोई नई जिम्मेदारी या अचानक कोई अच्छा मौका मिल सकता है. बिजनेस वालों को नया क्लाइंट या काम मिलने के संकेत हैं. इनकम बढ़ाने का आइडिया मिल सकता है, लेकिन पैसा लगाने में जल्दबाजी न करें. लव रिलेशनशिप में पुरानी गलतफहमी दूर हो सकती है. फैमिली में आपकी किसी सलाह को महत्व मिलेगा. स्टूडेंट्स टेक्निकल या क्रिएटिव फील्ड में बेहतर फोकस कर पाएंगे. बस एक साथ बहुत सारे काम लेने से बचें.

यह भी पढ़ें: Cloth Changing Dream Meaning: सपने में खुद को कपड़े बदलते देखना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

---विज्ञापन---

22 अगस्त के लिए मूलांक 5 का भविष्यफल

मूलांक 5 वालों के लिए यह दिन नई दिशा खोल सकता है. आपकी बातचीत और आइडिया लोगों को प्रभावित कर सकते हैं. वर्क प्लेस पर कोई ऐसा काम मिल सकता है, जिससे आगे करियर में फायदा होगा. बिजनेस में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या डिजिटल काम से कमाई का नया रास्ता बन सकता है. अचानक मिलने वाला कोई कॉन्टैक्ट आगे चलकर काम का साबित हो सकता है. लव बर्ड्स के बीच बातचीत बढ़ेगी और रिश्ते में फ्रेशनेस आएगी. खर्च बढ़ने की संभावना भी है, इसलिए बजट संभालकर चलें. स्टूडेंट्स के लिए नई स्किल सीखने का अच्छा समय है. किसी जरूरतमंद की मदद करना आपके लिए पॉजिटिव एनर्जी ला सकता है.

यह भी पढ़ें: Pitru Photo Vastu: भगवान की तस्वीरों के साथ पूर्वजों की फोटो रखना क्यों है गलत, जानें सही दिशा और जरूरी नियम

---विज्ञापन---

22 अगस्त के लिए मूलांक 8 का भविष्यफल

मूलांक 8 वालों के लिए 22 अगस्त मेहनत का रिजल्ट दिखाने वाला दिन बन सकता है. लंबे समय से अटका पैसा मिलने की उम्मीद बन सकती है. नौकरी में सीनियर आपकी मेहनत नोटिस कर सकते हैं. प्रमोशन या नई जिम्मेदारी को लेकर बातचीत आगे बढ़ सकती है. बिजनेस में पुराने डील या पेमेंट से जुड़ी अड़चन दूर होने के संकेत हैं. हालांकि, किसी भी पेपर या एग्रीमेंट को बिना पढ़े साइन न करें. लाइफ पार्टनर के साथ भविष्य की प्लानिंग पर गंभीर बातचीत हो सकती है. फैमिली में किसी बड़े फैसले में आपकी भूमिका अहम रहेगी. जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करना आपके लिए खास तौर पर अच्छा रहेगा.

यह भी पढ़ें: Astrology Zodiac Prediction: बदला लेने में नंबर एक हैं इन 5 राशियों के लोग, सालों बाद भी नहीं भूलते अपना अपमान

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Aug 21, 2026 11:08 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक सक्रिय ज्योतिषविद हैं। जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola