---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal: आज संतान सप्तमी के दिन मेष-वृषभ समेत इन राशियों को मिलेगा लाभ, पढ़ें 18 सितंबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 18 सितंबर 2026 दिन शुक्रवार को संतान सप्तमी, ललिता सप्तमी और ज्येष्ठ गौरी पूजा का दिन है. इसके साथ यह गणेश चतुर्थी उत्सव का पांचवां दिवस भी है. आज के दिन ग्रहों की स्थिति से सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा, इसके बारे में आप पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से आज का दैनिक राशिफल में जानते हैं.

---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal 18 September 2026: आज गुरुवार 18 सितंबर 2026 को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी के साथ अष्टमी तिथि भी है. आज संतान सप्तमी और ललिता सप्तमी व्रत रखा जा रहा है. इस दिन ज्येष्ठ गौरी पूजा के साथ गणेश चतुर्थी का पांचवां दिवस भी है. आज विंछुड़ो, गण्ड मूल और आडल योग योग का प्रभाव भी रहने वाला है. ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों की लिए दिन कैसा रहेगा? इसके बारे में आप पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से यहां जान सकते हैं, आइए 18 सितंबर 2026 का आज का राशिफल.

मेष राशि

आज अनावश्यक के तनाव से मुक्ति मिलेगी. परिवार में उत्सव पूर्ण माहौल बना रहेगा. किसी अपने की निजी समस्या का समाधान खोजने में लगे रहेंगे. आज बीमारी में आपका पैसा भी लग सकता है. खान-पान पर अपना विशेष ध्यान दें, पेट संबंधित रोग आपको परेशान कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

वृषभ राशि,

कारोबार में नए नियम और तरीके लाभकारी सिद्ध होंगे, आपका रुका हुआ पैसा मिलेगा. भवन-भूमि से संबंधित जरूरी दस्तवेजों को संभालें और अच्छी तरह जांच करें फिर निर्णय करें. मित्रों का साथ मिलेगा, संतान की उन्नति संभव हैं. विद्यार्थी वर्ग आज खुशी महसूस करेंगे.

मिथुन राशि

आपको आज सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी. परिवार और दांपत्य जीवन में सुख-संतोष का अनुभव करेंगे. मौज-मस्ती और मनोरंजन से लाभ होगा. यात्रा के योग हैं, जो लाभप्रद रहेगा. किसी बात को लेकर मन में उदासी रह सकती है.

---विज्ञापन---

कर्क राशि

आप से किसी का दुःख नहीं देखा जाता. दुसरों की मदद करने में आप सदैव अग्रसर रहते है. निर्णय शक्ति कमजोर होने के कारण गलत फैसले लेने से बचें. पूंजी निवेश के लिए यह समय उपयुक्त है. न्यायपक्ष मजबूत होगा. विद्यार्थी वर्ग अपने परिणाम से पूर्ण संतुष्ट नहीं होगे. पढ़ाई लिखाई में प्रशंसा मिलेगी.

यह भी पढ़ें: Budh Uday Rashifal: 31 दिन बाद हुआ ‘बुध का उदय’, इन 5 राशियों को होगा लाभ, मिलेगी कामयाबी, लगेगा धन का तड़का

---विज्ञापन---

सिंह राशि

बिना कारण के क्रोध करना अच्छी बात नहीं है. आपके चिड़चिड़े स्वभाव से सभी लोग नाराज रहेंगे. विदेश जाने में आ रही परेशानी दूर होगी. पैसा कमाने की चाह में गलत मार्ग पर जाने से बचें अन्यथा पैसा और नाम दोनों हाथ से जाएंगे. कोई भी निर्णय सोच समझकर लें.

कन्या राशि

किसी भी व्यवसाय को शुरू करने के पहले उसके संदर्भ में पूरी जानकारी किसी विशेषज्ञ अनुभवी से लें. आज मानसिक तनाव बना रहेगा. जीवनसाथी के व्यवहार में लाख समझाने पर भी कोई असर नहीं होगा. प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है.

---विज्ञापन---

तुला राशि

आज दुविधा की स्थिति निर्मित होगी हालांकि फैसले लेने में आप पूर्ण सक्षम रहेंगे. किसी बड़े व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा. किसी अपने प्रियजन से मुलाकत होगी. विवाह में आ रही रुकावट दूर होगी पर पहले अपने पितृ को प्रसन्न करें.

वृश्चिक राशि

अपने वाक् चातुर्य से काम पूरा करेंगे. जो आपकी निंदा करते थे, वे ही आप के गुणगान करेंगे. राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय उपलब्धी वाला है. पारिवारिकजनों का सहयोग मिलेगा. यात्रा सुखद रहेगी.

---विज्ञापन---

धनु राशि

जो चाहेंगे वो पाएंगे, अपनी मेहनत से अपना लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे. पिता के साथ ताल मेल स्थापित होगा. संतान के स्वास्थ की चिंता बनी रहेगी. आजीविका के लिए यात्रा करना होगा. वाहन सुख मिलेगा. धन आगमन संभव है.

यह भी पढ़ें: Kaalchakra: ‘चांदी के गणेश’ से होती है बरकत, भरती है तिजोरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानें उपाय

---विज्ञापन---

मकर राशि

अपने चंचल स्वभाव के कारण नुकसान संभव है. अपने से बड़ों की बातों को सुनें उनके अनुभव आप के लिए लाभप्रद साबित होंगे. वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें. व्यापारिक यात्रा संभव.

कुंभ राशि

काम पूरे न होने की वजह से उदास रहेंगे. आज का दिन बहुत सारे कटु अनुभव करवा सकता है. जीवन में आ रहे उतार से तनाव बढ़ेगा. आर्थिक संकट से मुक्ति मिल सकती है. संतान की किसी निजी समस्या को सुलझाने में लगे रहेंगे.

---विज्ञापन---

मीन राशि

परिजनों के साथ आनंदप्रद यात्रा हो सकती है. व्यवसायिक नए अनुबंध सफल होंगे. कार्यस्थल पर अधिकारियों से निजी संबंध स्थापित हो सकते हैं. विद्युत उपकरण पर धन खर्च होगा. न्यायपक्ष उत्तम है. नेत्रों में विकार रह सकता है.

यह भी पढ़ें: Elephant Ride Dream: सपने में हाथी की सवारी करना है किस बात का संकेत, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Sep 18, 2026 08:42 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola